Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में जमीन और मकान विवादों में बढ़ा तनाव, दो महिलाओं समेत 15 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किए मामले

    Updated: Sun, 17 May 2026 12:51 PM (IST)

    जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जमीन, पुश्तैनी मकान और खेत विवादों को लेकर मारपीट व रास्ता रोकने की घटनाओं में दो महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ पु ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. बठिंडा में जमीन और संपत्ति विवादों में वृद्धि।

    2. पुलिस ने 15 लोगों पर विभिन्न मामलों में केस दर्ज किए।

    3. पुश्तैनी मकान, जमीन कब्जे, खाल तोड़ने के मामले।

    जागरण संवाददाता,बठिंडा। बठिंडा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जमीन, पुश्तैनी मकान और खेतों से जुड़े विवादों को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग मामलों में मारपीट, धमकी और रास्ता रोकने की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पहला मामला थाना कैनाल कालोनी क्षेत्र से सामने आया है। यहां पुश्तैनी मकान में हिस्सेदारी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि अंजू बाला, राहुल कुमार, दीपक, सोनू और अन्य लोगों ने मकान में हिस्से को लेकर उसके साथ कहासुनी की। आरोप है कि बाद में आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां भी दीं।

    शिकायत के आधार पर थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें-  होशियारपुर में 4 वर्षीय बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद हरकत में प्रशासन, 7 दिन में बंद होंगे खुले गड्ढे

    विवादित जमीन कब्जाने की कोशिश

    दूसरा मामला थाना नेहियांवाला क्षेत्र के गांव जंडावाला से जुड़ा है। यहां जमीन कब्जे को लेकर विवाद सामने आया। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने खुशवंत कौर, लखविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह और गुरचरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा थाना संगत क्षेत्र के गांव भगवानगढ़ में खेत से गुजर रहे खाल को तोड़ने का मामला भी सामने आया है। शिकायतकर्ता नखविंदर सिंह निवासी भगवानगढ़ ने पुलिस को बताया कि खेतों की सिंचाई के लिए बने खाल को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरदीप सिंह, बलकरण सिंह और मलकीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम कानून के रिकॉर्ड में लापरवाही, हाईकोर्ट ने 80 वर्षीय डॉक्टर की सजा बरकरार रखी

    शिकायतकर्ता के बयान पर कार्रवाई

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी मामलों में शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए गए हैं और घटनास्थलों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर संबंधित पक्षों से पूछताछ भी की जाएगी। 

    जिले में लगातार सामने आ रहे जमीन और संपत्ति विवादों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कई मामलों में मामूली विवाद बढ़कर मारपीट और आपराधिक घटनाओं का रूप ले रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद को कानून हाथ में लेकर सुलझाने के बजाय प्रशासन और कानूनी प्रक्रिया का सहारा लें।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी, घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार; लाखों के जेवरात और नकदी बरामद