विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bathinda News: Lt Gen नागेंद्र सिंह ने संभाली चेतक कोर के नए कमांडर की कमान, भारतीय सैनिकों से किया यह आग्रह

Published: Mon, 01 Jan 2024 06:52 PM (IST)

Bathinda News लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने संजीव राय की जगह ले ली है। नाग्रेंद ने 34वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग ...और पढ़ें

Lt Gen नागेंद्र सिंह ने संभाली चेतक कोर के नए कमांडर की कमान
Lt Gen नागेंद्र सिंह ने संभाली चेतक कोर के नए कमांडर की कमान

जागरण संवाददाता, बठिंडा। लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने 1 जनवरी, 2024 को 34वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में चेतक कोर की कमान संभाल ली है। बीती 31 दिसंबर 2023 को लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय एक वर्ष से अधिक के सफल कार्यकाल के बाद चेतक कोर से सेवानिवृत्त हो गए थे।

पंजाब रेजिमेंट में बतौर अधिकारी हुए शामिल

लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह 1989 में पंजाब रेजिमेंट में बतौर अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में बतौर कैडेट तथा रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंग्टन और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज नई दिल्ली में अग्रिन सैनिक प्रक्षिशण प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: Lt Gen संजीव राय चेतक कोर से रिटायर्ड, 1986 में सिख लाइट इन्फेंट्री में बतौर अधिकारी थे शामिल; कई सैन्‍य पुरस्कार हैं नाम

चुनौतीपूर्ण माहौल में कार्य करने का अनुभव प्राप्त

जनरल अफसर को देश की सभी सीमाओं पर चुनौतीपूर्ण माहौल में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। सैन्य जीवन के दौरान उन्हें अनेको सैन्य पुरस्कारों व सम्मानों से भी सम्मानित किया गया, जैसे की अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक और सेना पदक (वीरता) शामिल है।

यह भी पढ़ें: 'पंजाब में झांकी पर हो रही राजनीति दुर्भाग्‍यपूर्ण', केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत बोले- कमेटी के सदस्य करते हैं झांकियों का चयन

कोर कमांडर ने सैनिकों से किया आग्रह

चेतक कोर की कमान संभालने के पश्चात जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने चेतक कोर के सभी सैनिकों, उनके परिवारों, भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को शुभकामनाएं दीं। कोर कमांडर ने उपस्थित सैनिकों से भारतीय सेना के मूल्यों के उच्च मानकों को बनाए रखने का आग्रह किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।