Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा की महिला सरपंच के पति की आत्महत्या मामले में 8 पर केस दर्ज, उकसाने के लगे आरोप; सभी आरोपी फरार

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 03:00 PM (IST)

    बठिंडा के गांव केसर सिंह वाला में महिला सरपंच के पति की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों ने मानसिक प्रताड ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. बठिंडा में महिला सरपंच के पति ने की आत्महत्या।

    2. आठ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज।

    3. आरोपी फरार, पुलिस उनकी तलाश में जुटी।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा जिले के गांव केसर सिंह वाला में महिला सरपंच के पति की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। हालांकि मामला दर्ज होने के बावजूद अभी तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपित फरार हैं और उनकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    पुलिस को दी शिकायत में गांव की महिला सरपंच सतवंत कौर ने आरोप लगाया कि उनके पति शिवजी सिंह को गांव के कुछ लोग लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शिकायत के अनुसार सिकंदर सिंह, दर्शन सिंह, लवजीत सिंह, जीवन सिंह, जगसीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गमदूर सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति लगातार उनके परिवार को निशाना बना रहे थे।

    आरोप है कि सरपंच को पद से हटवाने, परिवार के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवाने और विभिन्न प्रकार की धमकियां देकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी कारण शिवजी सिंह काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में पुरानी रंजिश का खौफनाक अंत! पूर्व फौजी ने घर में घुसकर मारी गोली, जांच शुरू

    पंखे से लगाया फंदा

    मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार बुधवार को शिवजी सिंह घर लौटने के बाद सीधे अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिवार के सदस्यों ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से फंदा लगाए हुए थे। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और फंदा काटकर उन्हें नीचे उतारा।

    खबरें और भी

    परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना दयालपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में पुरानी रंजिश का खौफनाक अंत! पूर्व फौजी ने घर में घुसकर मारी गोली, जांच शुरू

    पत्नी के बयानों पर हुई पुलिस कार्रवाई

    पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर आठ नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक पर किस तरह का मानसिक दबाव बनाया गया और घटना से पहले क्या परिस्थितियां बनी थीं।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में जुटे चन्नी खेमे के दिग्गज, गुप्त बैठक में बनी खास रणनीति; पंजाब कांग्रेस में सियासी हलचल तेज