Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में जुटे चन्नी खेमे के दिग्गज, गुप्त बैठक में बनी खास रणनीति; शुक्रवार को होगी भूपेश बघेल से मुलाकात

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 01:43 PM (IST)

    चंडीगढ़ में चरणजीत सिंह चन्नी ने समर्थक नेताओं के साथ बैठक की। संगठनात्मक फेरबदल के बाद पार्टी में जारी असंतोष और गुटबाजी के बीच इस बैठक को अहम माना ज ...और पढ़ें

    पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व चरणजीत सिंह चन्नी।

    पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व चरणजीत सिंह चन्नी।

    HighLights

    1. चन्नी ने समर्थक नेताओं संग की अहम रणनीति बैठक।

    2. शुक्रवार को भूपेश बघेल से मिलकर रखेंगे अपनी बात।

    3. प्रदेश अध्यक्ष पद पर पुनर्विचार की होगी मुख्य मांग।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद जारी अंदरूनी खींचतान के बीच गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने समर्थक नेताओं के साथ अहम बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। यह बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह के आवास पर हुई, जिसमें सुखजिंदर सिंह रंधावा परगट सिंह भारत भूषण आशु समेत चन्नी खेमे के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

    बैठक में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन में हाल ही में किए गए बदलावों और आगे अपनाई जाने वाली रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में शामिल नेताओं ने पार्टी के भीतर चल रहे घटनाक्रम पर चर्चा करते हुए भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने को लेकर विचार-विमर्श किया।

    हालांकि बैठक के बाद किसी नेता ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन इसे चन्नी खेमे की आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार चन्नी के साथ उनके समर्थक वरिष्ठ नेता भी सामूहिक रूप से बघेल से शुक्रवार को मिलेंगे। बैठक का उद्देश्य पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी नाराजगी और संगठन से जुड़े मुद्दों को रखना है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब पर गृह मंत्री शाह का फोकस, नए प्रभारी की नियुक्ति के मिले संकेत; 2027 चुनाव से पहले भाजपा खेलेगी बड़ा दांव

    फैसले पर पुनर्विचार की रखेंगे मांग

    इस दौरान चन्नी खेमे के नेता अपनी आपत्तियां विस्तार से भुपेश बघेल के सामने रखेंगे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बनाए रखने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग दोहराएंगे।

    खबरें और भी

    रंधावा ने कहा कि कांग्रेस में डेमोक्रेटिक तरीके से सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उधर, पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल लगातार वरिष्ठ नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। वीरवार को पंजाब कांग्रेस भवन में बघेल ने यूथ कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की है।

    यह भी पढ़ें- फिल्म 'सतलुज' पर बैन से भड़की SGPC, केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रधान बोले- सच छुपाने की हो रही कोशिश

    बैठकों का दौर लगातार जारी

    पार्टी में चल रही गुटबाजी को समाप्त करने के प्रयासों के तहत उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकातों का सिलसिला जारी रखा। पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ में बैठकों का दौर चल रहा है, जिसमें जिला अध्यक्षों, कार्यकारी अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न संगठनात्मक पदाधिकारियों से लगातार चर्चा की जा रही है।

    चन्नी कि अपने समर्थित नेताओं के साथ  यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस नेतृत्व पंजाब इकाई में जारी असंतोष को दूर कर संगठन को एकजुट करने की कोशिश में जुटा है। ऐसे में आने वाले दिनों में पार्टी की ओर से होने वाले फैसलों और चन्नी खेमे के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें- बटाला में घर पर आधी रात चली गोलियां, 7 राउंड हुए फायर; दहशत फैलाने की नीयत से हुआ हमला