Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब पर गृह मंत्री शाह का फोकस, नए प्रभारी की नियुक्ति के मिले संकेत; 2027 चुनाव से पहले भाजपा खेलेगी बड़ा दांव

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 01:20 PM (IST)

    प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भाजपा अब पंजाब के नए प्रदेश प्रभारी की घोषणा की तैयारी में है। दो हजार सत्ताईस विधानसभा चुनाव को देखते हुए अनुभवी और ...और पढ़ें

    गृह मंत्री अमित शाह।

    गृह मंत्री अमित शाह।

    HighLights

    1. पंजाब भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रभारी।

    2. अमित शाह की देखरेख में होगी महत्वपूर्ण नियुक्ति।

    3. 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी में तेजी।

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी अब संगठन को पूरी तरह सक्रिय करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। हाल ही में केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब पार्टी की नजर प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति पर है। पार्टी जल्द ही पंजाब भाजपा को नया प्रभारी दे सकती है।

    माना जा रहा है कि यह जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के किसी भरोसेमंद और चुनावी अनुभव वाले वरिष्ठ नेता को सौंपी जा सकती है। पंजाब भाजपा पिछले करीब 13 महीने से स्थायी प्रभारी के बिना काम कर रही है। पिछले वर्ष 12 जून को एयर इंडिया विमान हादसे में तत्कालीन पंजाब प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन के बाद यह पद खाली है। सितंबर 2022 में उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया गया था।

    यह भी पढ़ें- फिल्म 'सतलुज' पर बैन से भड़की SGPC, केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रधान बोले- सच छुपाने की हो रही कोशिश

    जल्द होगा नाम पर अंतिम फैसला

    पार्टी के एक राष्ट्रीय नेता के अनुसार, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अगले 10 दिनों में अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसी क्रम में पंजाब के लिए भी नए प्रभारी के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में पार्टी ऐसे नेता को प्रभारी बनाएगी, जिसे चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और राजनीतिक समीकरणों का व्यापक अनुभव हो।  पंजाब के राजनीतिक घटनाक्रम पर अमित शाह स्वयं लगातार नजर बनाए हुए हैं और अंतिम निर्णय भी उनकी राय से ही होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- घरेलू कलह ने उजाड़ा खुशहाल परिवार, पटियाला में जहरीला पदार्थ खाने से पिता-बेटी की मौत; मां-बेटे की हालत गंभीर

    समन्वय स्थापित करेगी नई नियुक्ति

    पार्टी का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति के बाद अब संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए नए प्रभारी की तैनाती जरूरी है। नए प्रभारी की जिम्मेदारी संगठन और चुनावी तैयारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की होगी।

    पिछले महीने दिल्ली में अमित शाह ने पंजाब भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की थी। इससे संकेत मिले थे कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की कमान और रणनीति पर शाह की सीधी नजर रहेगी।

    यह भी पढ़ें- जालंधर के वरदान अस्पताल फायरिंग का मास्टरमाइंड अरेस्ट, पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर पर लगी गोली