घरेलू कलह ने उजाड़ा खुशहाल परिवार, पटियाला में जहरीला पदार्थ खाने से पिता-बेटी की मौत; मां-बेटे की हालत गंभीर
पटियाला में पारिवारिक विवाद के बीच एक ही परिवार के चार लोगों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां और बेटा अस्पताल ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
पटियाला में पारिवारिक विवाद के चलते चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाया।
पिता विकास बातिश और बेटी खुशी बातिश की इलाज के दौरान मौत।
मां तमन्ना और बेटा कनव अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर।
जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला में पारिवारिक विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे परिवार के मुखिया और उनकी किशोर बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटा अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, ऑफिसर कॉलोनी निवासी विकास बातिश, उनकी पत्नी तमन्ना बातिश, तेरह वर्षीय बेटी खुशी बातिश और ग्यारह वर्षीय बेटा कनव बातिश ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। चारों की हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान विकास बातिश और उनकी बेटी खुशी ने दम तोड़ दिया। वहीं तमन्ना और कनव का अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- जालंधर के वरदान अस्पताल फायरिंग का मास्टरमाइंड अरेस्ट, पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर पर लगी गोली
बुधवार रात पुलिस को मिली सूचना
घटना की सूचना बुधवार देर रात पुलिस को अस्पताल से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
खबरें और भी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार में पिछले कुछ समय से घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इसी दिशा में भी जांच कर रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी एक कारण पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इसलिए मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में सहरसा की जिला पार्षद की बेटी रानी की मौत; अगले साल होनी थी शादी, घर आने की बात कह फोन पर दी थी ये हिंट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी
नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव सिंगला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि परिवार ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग परिवार के साथ हुई इस त्रासदी से स्तब्ध हैं।