विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP में आतंकवाद और MP में डाकू खत्म, अब पंजाब होगा नशा मुक्त! शिवराज सिंह चौहान ने बठिंडा में किया एलान

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:43 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तलवंडी साबो में कहा कि भाजपा सरकार बनने पर छह माह में पंजाब से ...और पढ़ें

बठिंडा में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान।

बठिंडा में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान।

HighLights

  1. 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' का चौथा चरण तलवंडी साबो से शुरू।

  2. शिवराज सिंह चौहान ने छह माह में नशा खत्म करने का वादा किया।

  3. नशे के खिलाफ समाज के हर वर्ग को साथ आने की अपील।

जागरण संवाददाता, तलवंडी साबो/ बठिंडा। भाजपा की ओर से पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के चौथे चरण का सोमवार को तलवंडी साबो से आगाज हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने के बाद दाना मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने पंजाब से नशे के खात्मे को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर छह माह के भीतर नशा खत्म कर दिया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब आज नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। नशे के कारण परिवार प्रभावित हो रहे हैं और युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को इस संकट से बाहर निकालने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में हलचल जारी! सचिन पायलट से मिले प्रताप बाजवा, राहुल गांधी के दौरे पर जल्द फैसला संभव

भाजपा शासित राज्यों का दिया उदाहरण

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में भाजपा की सरकारों के दौरान अलग-अलग राज्यों में उठाए गए कदमों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में आतंकवाद को खत्म किया गया, झारखंड में नक्सलवाद का सफाया किया गया और मध्य प्रदेश में डाकुओं को खत्म किया गया, उसी तरह पंजाब से भी नशे का खात्मा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस लड़ाई को केवल राजनीतिक मुद्दे के रूप में नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं और परिवारों के भविष्य से जुड़े अभियान के रूप में देखती है।

समाज के हर वर्ग को आगे आने की अपील

शिवराज चौहान ने रैली के संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब को नशे से मुक्त करना जरूरी है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को साथ आना होगा। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार के भरोसे नहीं जीती जा सकती। परिवारों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। इसी उद्देश्य से भाजपा की ओर से प्रदेशभर में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ निकाली जा रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में नशे के खिलाफ मान सरकार का 'बिग 5' एक्शन प्लान, 81 हजार से अधिक गिरफ्तारियां, छिड़ी आर-पार की जंग

तलवंडी साबो से शुरू हुआ यात्रा का चौथा चरण

भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का चौथा चरण तलवंडी साबो से शुरू हुआ। इससे पहले राज्य के अन्य हिस्सों से भी यात्राएं शुरू की जा चुकी हैं। भाजपा के अनुसार, इन यात्राओं का उद्देश्य पंजाब में नशे के खिलाफ जनजागरूकता पैदा करना और इसे जन आंदोलन का रूप देना है। वह तलवंडी साबो में नशे से प्रभावित परिवारों से भी मिले।

यह भी पढ़ें- सावधान! पंजाब में तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू, 347 मरीज पॉजीटिव; लुधियाना, मोहाली और पटियाला में बिगड़े हालात