विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब कांग्रेस में हलचल जारी! सचिन पायलट से मिले प्रताप बाजवा, राहुल गांधी के दौरे पर जल्द फैसला संभव

By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
Published: Mon, 21 Sep 2026 02:18 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक चर्चाओं के बीच प्रताप बाजवा ने सचिन पायलट से मुलाकात की। राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे पर अगले चार-पांच दिनों में तस्वीर साफ होगी।

प्रताप सिंह बाजवा और सचिन पायलट की बीती मुलाकात की तस्वीर।

प्रताप सिंह बाजवा और सचिन पायलट की बीती मुलाकात की तस्वीर।

HighLights

  1. प्रताप बाजवा ने सचिन पायलट से दिल्ली में मुलाकात की।

  2. राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर जल्द फैसला होगा।

  3. पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की अटकलें तेज।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच पंजाब कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों और विशेष रूप से राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे को लेकर चर्चा हुई।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर अगले चार-पांच दिनों में तस्वीर साफ हो सकती है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि उनकी सचिन पायलट से पंजाब को लेकर विस्तार से बातचीत हुई है जिसमें पंजाब में चुनाव को लेकर अब तैयारी शुरू करने का मुद्दा भी था। जल्दी पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें- सावधान! पंजाब में तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू, 347 मरीज पॉजीटिव; लुधियाना, मोहाली और पटियाला में बिगड़े हालात

पंजाब कांग्रेस में फेरबदल की अटकलें!

पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ समय से चुनाव संबंधियों में फेरबदल को लेकर अटकलें भी चल रही हैं। सचिन पायलट के पंजाब प्रभारी बनाए जाने के बाद संगठन में संभावित बदलाव को लेकर कांग्रेस के भीतर चर्चाएं तेज हुई हैं। पायलट ने हाल ही में अपने पंजाब दौरे के दौरान अलग-अलग खेमों के नेताओं से मुलाकात की थी।

15 सितंबर को आयोजित विरोध प्रदर्शन में राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई वरिष्ठ नेता एक मंच पर नजर आए थे। इसके बाद पायलट ने पंजाब कांग्रेस की स्थिति को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लिया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में धान की कटाई के साथ पराली जलाने का सिलसिला शुरू! 6 दिन में 15 मामले आए, अमृतसर टॉप पर

राहुल गांधी का दौरान अहम

राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे को भी कांग्रेस की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी की ओर से पहले ही संकेत दिए गए हैं कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दौरान राहुल गांधी अभियान का नेतृत्व करेंगे।

बाजवा और पायलट की मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव और आगामी कार्यक्रमों को लेकर हाईकमान स्तर पर मंथन जारी है। अब बाजवा के बयान के बाद राहुल गांधी के पंजाब दौरे की तारीख और कार्यक्रम को लेकर अगले कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- मासूम को एक लाख में बेचने की थी तैयारी! जालंधर में 4 साल के बच्चे का अपहरण करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार