पार्क में मिला 32 वर्षीय युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस; पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर
बठिंडा में बरनाला बाईपास स्थित पार्क से 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आन ...और पढ़ें

युवक की उम्र तकरीबन 32 साल है।
HighLights
बठिंडा के पार्क में 32 वर्षीय युवक का शव मिला।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।
मृतक नशे का आदी था, मौत के कारणों का इंतजार।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा शहर के बरनाला बाईपास स्थित एक पार्क में गुरुवार सुबह 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सैर के लिए पहुंचे लोगों ने पार्क में एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान बलराम नगर निवासी 32 वर्षीय सुमित के रूप में की है। परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- DA बकाया पर हाई कोर्ट की सुनवाई कल तक टली, सभी पक्षों को सुनकर होगा फैसला; कर्मचारियों को राहत मिलेगी या नहीं?
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि मृतक नशे का आदी था। बताया गया है कि उसने हाल ही में एक निजी नशा मुक्ति केंद्र से उपचार और दवा भी ली थी। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
डीएसपी अरुण मंडल ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि क्लैरियन होटल के सामने बने पार्क में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जिन्हें चलना सिखाया, दादा-दादी ने उन्हीं दो मासूमों को दी अंतिम विदाई; नहर में बहे तीसरे बच्चे की तलाश अभी जारी
कारणों को जानने में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक पार्क तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। यदि जांच के दौरान कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सकीय रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तब तक किसी भी कारण को लेकर अनुमान लगाना उचित नहीं होगा।