Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महिला अकाली विधायक से अभद्रता पर गरमाई, सुखबीर बादल ने नेताओं पर कार्रवाई की उठाई मांग

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:12 PM (GMT+05:30)

    सुखबीर सिंह बादल ने विधानसभा में गनीव कौर मजीठिया से कथित अभद्रता का आरोप लगाते हुए दोषी आप नेताओं पर कार्रवाई की मांग और आंदोलन की चेतावनी दी। ...और पढ़ें

    सदन में बहस करते हुए गनीव कौर।

    सदन में बहस करते हुए गनीव कौर।

    HighLights

    1. सुखबीर बादल ने अकाली विधायक से अभद्रता पर कार्रवाई मांगी।

    2. गनीव कौर मजीठिया ने आप नेतृत्व के बयान का विरोध किया था।

    3. कार्रवाई न होने पर अकाली दल जनता के बीच जाएगा।

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब विधानसभा में मजीठा से अकाली विधायक गनीव कौर मजीठिया के साथ कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    सुखबीर सिंह बादल ने इंटरनेट मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि गनीव कौर मजीठिया ने विधानसभा के वेल में जाकर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और आम आदमी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि आप नेतृत्व ने स्वयं और अपने समर्थकों की तुलना "संगत" से करते हुए "संगत" को "गुरु" से ऊपर बताया, जिसका उन्होंने विरोध किया।

    यह भी पढ़ें- भाई की पूजा के बहाने होटल पहुंचा तांत्रिक, लुधियाना में कमरे में युवती से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी हुआ फरार

    गनीव को धमकियां देने के लगाए आरोप

    बादल ने आरोप लगाया कि इसके बाद आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक वेल में पहुंच गए, जहां उन्होंने गनीव कौर मजीठिया को कथित रूप से धमकियां दीं और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में ईथेनॉल पर राजनीति बनी खेती व उद्योग पर संकट, व्यापार मंडल बोला- नहीं संभले तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे सुखबीर

    अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी सभी कथित दोषी आप नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो शिरोमणि अकाली दल इस मुद्दे को जनता की अदालत में ले जाएगा और विधानसभा में महिलाओं के सम्मान पर हमला करने वाली इस कथित महिला विरोधी सरकार को बेनकाब करेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अमृतसर में चन्नी के खिलाफ लगे पोस्टरों से मचा सियासी बवाल, कांग्रेस की अंदरूनी कलह फिर आई खुलकर सामने