SHO नागरा की गिरफ्तारी पर मजीठिया का हमला, बोले- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, नेटवर्क का सच भी सामने लाओ
इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा की गिरफ्तारी पर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सरकार से कथित रंगदारी और नशा तस्करी नेटवर्क की निष्पक्ष जांच तथा के ...और पढ़ें

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया।
HighLights
मजीठिया ने इंस्पेक्टर नागरा की गिरफ्तारी पर उठाए गंभीर सवाल।
एफबीआई खुलासे के बाद ही कार्रवाई पर मजीठिया का आरोप।
पूरे कथित रंगदारी नेटवर्क की सीबीआई जांच की मांग।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के होशियारपुर में रहे इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा की गिरफ्तारी को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में मजीठिया ने दावा किया कि यह कार्रवाई तभी की गई, जब अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआइ ने कथित रंगदारी मामले में नागरा का नाम सार्वजनिक किया।
उन्होंने कहा कि अब केवल गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पूरे नेटवर्क को सामने लाया जाना चाहिए। मजीठिया ने आरोप लगाया कि गुरिंदरजीत सिंह नागरा वही इंस्पेक्टर हैं, जिनका नाम एफबीआइ ने कथित चार लाख डालर की रंगदारी के मामले में लिया था।
उन्होंने दावा किया कि यही अधिकारी बेअदबी मामले में प्राथमिकी दर्ज करने वाले अधिकारी भी थे, जिसके बाद सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन किया गया था।
यह भी पढ़ें- पंजाब में महिलाओं के लिए बड़ा सहारा बनी मान सरकार की ‘मावां धियां सत्कार योजना’, 33 लाख खातों में पहुंची राशि
FBI के रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई
अकाली नेता ने कहा कि यदि एफबीआइ ने नागरा का नाम उजागर नहीं किया होता तो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टर्स के मुद्दे पर लगातार चुप्पी साधी गई है, जबकि अब सामने आए घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजीठिया ने मांग की कि इंस्पेक्टर नागरा से विस्तृत पूछताछ कर पूरे कथित रंगदारी और नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जाए।
यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में गुरदासपुर के घर पर दो बार हमला, गोली चलाने की कोशिश नाकाम; फिर की भारी तोड़फोड़
सीबीआई से हो पूरी जांच
उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) से कराई जानी चाहिए ताकि यह भी स्पष्ट हो सके कि क्या इस कथित नेटवर्क का किसी राजनीतिक व्यक्ति से कोई संबंध था। मजीठिया ने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।
खबरें और भी
वहीं, इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच जारी है और पुलिस ने अभी तक जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में दर्दनाक हादसा, पंजाब के युवक की सिडनी हाईवे पर मौत; पिता से आखिरी बात के बाद घटी घटना