Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुरानी रंजिश में गुरदासपुर के घर पर दो बार हमला, गोली चलाने की कोशिश नाकाम; फिर की भारी तोड़फोड़

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 03:40 PM (GMT+05:30)

    गुरदासपुर के काहनूवान में पुरानी रंजिश के चलते एक ही रात दो बार घर पर हमला हुआ। हमलावरों ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर गेट, जनरेटर और ...और पढ़ें

    हमले में क्षतिग्रस्त कार।

    हमले में क्षतिग्रस्त कार।

    HighLights

    1. गुरदासपुर में पुरानी रंजिश के चलते घर पर हमला।

    2. गोली चलाने की कोशिश विफल, फिर की गई तोड़फोड़।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपियों पर होगी कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। गुरदासपुर जिले के कस्बा काहनूवान में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार के घर पर दो बार हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक दर्जन से अधिक हमलावर पहले रात को घर के बाहर पहुंचे और हंगामा किया। जब वे अपने इरादों में सफल नहीं हुए तो देर रात दोबारा लौटे और घर के बाहर मौजूद लोगों पर गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की।

    हालांकि किसी कारणवश गोली नहीं चल सकी। इसके बाद हमलावरों ने गुस्से में घर के मुख्य गेट, जनरेटर, स्कूटी और अन्य वाहनों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार के सदस्य तथा पास्टर विक्रम इमैन्युअल के भाई गगनदीप ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके साथ रहने वाले साबर मसीह को दूसरे पक्ष के लोगों ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी।

    धमकी मिलने के कुछ समय बाद रात करीब नौ बजे हमलावर उनके घर के बाहर पहुंचे और शोर-शराबा करने लगे। उस समय मामला ज्यादा नहीं बढ़ा और हमलावर वहां से चले गए।

    यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में दर्दनाक हादसा, पंजाब के युवक की सिडनी हाईवे पर मौत; पिता से आखिरी बात के बाद घटी घटना

    रात 2 बजे हथियारबंद युवक पहुंचे

    गगनदीप के अनुसार रात करीब दो बजे वही लोग दोबारा बड़ी संख्या में हथियारों के साथ पहुंचे। जब घर के सदस्य बाहर निकले तो हमलावरों ने पास्टर विक्रम इमैन्युअल और साबर मसीह पर गोली चलाकर जान लेने का प्रयास किया। हालांकि पिस्तौल से गोली नहीं चल सकी और बड़ा हादसा टल गया।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने और उनके भाई ने मिलकर एक हमलावर को पकड़ लिया था, लेकिन उसके साथी उसे छुड़ाकर ले गए। भागते समय हमलावर अपनी पिस्तौल भी साथ ले गए। इसके बाद आरोपितों ने घर के मुख्य गेट, जनरेटर, स्कूटी, कार और एक अन्य वाहन को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की, जिससे काफी नुकसान हुआ।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब को मिली 6 नेशनल स्कूल गेम्स की मेजबानी, लुधियाना में देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम; शेड्यूल जारी

    पुलिस ने जांच की शुरू

    पीड़ित परिवार का कहना है कि इस हमले की वजह पुरानी रंजिश है। उनके अनुसार हमलावर पक्ष का एक युवक पहले महंतों के यहां काम करता था। उसी दौरान उसका साबर मसीह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उसे काम से हटा दिया गया था। परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश का बदला लेने के लिए सुनियोजित ढंग से उनके घर पर हमला किया गया।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों, मुख्य गेट और अन्य सामान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- FBI की जांच के बाद पंजाब पुलिस का एक्शन, NRI परिवार से रिश्वत मांगने वाला SHO गिरफ्तार; रिमांड में खुलेंगे राज