Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब को मिली 6 नेशनल स्कूल गेम्स की मेजबानी, लुधियाना में देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम; शेड्यूल जारी

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:58 PM (GMT+05:30)

    स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पंजाब को छह राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी सौंपी है। अक्तूबर से दिसंबर तक लुधियाना में देशभर के सैकड़ों ...और पढ़ें

    स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने लिया फैसला।

    स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने लिया फैसला।

    HighLights

    1. पंजाब को छह राष्ट्रीय स्कूल खेलों की मेजबानी मिली।

    2. लुधियाना में अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे सभी मुकाबले।

    3. बास्केटबॉल, हॉकी, कराटे जैसे खेल शामिल, देश भर से खिलाड़ी।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब को इस साल छह विभिन्न इवेंट्स में नेशनल स्तर पर खेलों की मेजबानी का मौका मिला है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से स्कूल स्तर पर 2026-27 सत्र में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल गेम्स का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पंजाब को बास्केटबाल,हाकी,हेंडबाल और कराटे सहित छह विभिन्न खेलों की स्कूल नेशनल गेम्स आयोजित करने को मिलेंगी।

    यह प्रतियोगिताएं अक्टूबर से दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। जानकारी अनुसार एसजीएफआइ की ओर से जारी शेड्यल में सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थल लुधियाना रखा गया है। पूरे देश भर से इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी आएंगे। हर प्रतियोगिता में देश भर के राज्यों और यूटी से 500 से 800 के बीच खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

    यह भी पढ़ें- मोहाली में तेज रफ्तार Thar का कहर, बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर; एक की मौत और दूसरा गंभीर

    लुधियाना में होंगी प्रतियोगिताएं

    जानकारी अनुसार पंजाब को बास्केटबाल में अंडर-17 और अंडर-19 लड़के और लड़कियों की मेजबानी करनी होगी। इसके साथ ही फैनसिंग में अंडर-14 कैटेगरी में लड़के और लड़कियां,हैंडबाल में अंडर 19 लड़के,हाकी में अंडर 19 लड़के और लड़कियों की स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन लुधियाना में होगा। पंजाब को इस बार कराटे में अंडर-14 में लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता के अलावा अंडर-19 लड़कियों की प्रतियोगिता की मेजबानी दी गई है।

    यह भी पढ़ें- FBI की जांच के बाद पंजाब पुलिस का एक्शन, NRI परिवार से रिश्वत मांगने वाला SHO गिरफ्तार; रिमांड में खुलेंगे राज

    हरियाणा को भी मिला मौका

    उधर हरियाणा को भी छह अलग-अलग खेलों की मेजबानी का इस साल मौका मिलेगा। जिसमें फुटबाल अंडर-19 गर्ल्स अंबाला, क्रिकेटर अंडर-19 गर्ल्स रोहतक,कबड्डी अंडर-14 गर्ल्स दादरी,रेसलिंग फ्री स्टाइल अंडर-19 लड़के और लड़कियां दोनों, रेसलिंग ग्रीको रोमन अंडर-17 लड़के पानीपत और रेसलिंग ग्रीको रोमन  अंडर-19 लड़कों की स्कूल नेशनल चैंपिनशिप पानीपत में होगी।

    खबरें और भी

    उधर चंडीगढ़ को भी साफ्टबाल अंडर-19 लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, हाई कोर्ट ने जिला बोर्ड की सेवा को पेंशन में जोड़ने का आदेश बरकरार रखा