बरनाला में सिख युवक से पुलिस बर्बरता का भाजपा व SGPC ने किया विरोध, ककारों की बेअदबी पर उठाए सवाल
बरनाला में सिख युवक की पुलिस पिटाई पर भाजपा ने सरकार को घेरा। केवल ढिल्लों ने निष्पक्ष जांच की मांग ...और पढ़ें

एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों।
HighLights
पुलिस ने बरनाला में सिख युवक मोहनजीत सिंह पर कथित बर्बरता की।
भाजपा और एसजीपीसी ने ककारों की बेअदबी की कड़ी निंदा की।
दोनों संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
रमनजीत सिंह मणकू, चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बरनाला के शेरों गांव में मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम के दौरान सिख युवक के साथ हुई पुलिस की कथित बर्बरता की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और निष्पक्ष जांच की मांग करेगी।
वहीं, एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट धामी ने कहा कि गुरसिख नौजवान मोहनजीत सिंह शेरों पर पुलिस द्वारा अत्याचार करने और ककारों की बेअदबी करने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और धार्मिक मूल्यों का सीधा उल्लंघन है।
ढिल्लों ने कहा-
कल सीएम शेरों गांव में नशे को लेकर पंजाब को जगाने की कोशिश करने गए थे, लेकिन वहां पुलिस ने एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा। जैसे पहले पुलिस नशे के खिलाफ बोलने वाले को परेशान करती थी, वही रवैया आज भी दिख रहा है। इस मामले में मेरी SSP से बात हुई है और हमने मांग की है कि इसकी जांच दूसरी जगह दी जाए। भाजपा पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार दे रही है ₹10 लाख का हेल्थ कार्ड, घर बैठे मोबाइल से करें डाउनलोड; स्टेप बाय स्टेप जानें आसान तरीका
नशे और भ्रष्टाचार का विरोध
नशे के मुद्दे पर ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में हालात बेहद खराब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नशा रोकने के नाम पर दलालों के जरिए पैसे लिए जा रहे हैं। कर्मचारियों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब यह सरकार बनी थी तो कर्मचारियों पर फूल बरसाए गए थे, आज वही कर्मचारी अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठे हैं। केंद्र में हमने 60% DA दिया है, जबकि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को DA तक नहीं दे रही।
दलित वोट बैंक और लाडो योजना पर फोकस
ढिल्लों ने कहा कि भाजपा दलित वर्ग के लिए लगातार काम कर रही है और इसी दम पर पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने 'मां-बेटी' के सम्मान के नाम पर पैसे देने के वादे को झूठा बताया। कहा कि भाजपा ने जो 'लाडो योजना' का वादा किया है, वह सरकार बनने के पहले दिन से लागू की जाएगी और पंजाब में विकास किया जाएगा।
सुखपाल खैहरा और बिक्रम मजीठिया को सीएम मान की पत्नी द्वारा भेजे गए नोटिस पर ढिल्लों ने कहा कि सरकार ने नोटिस और केस दर्ज करने का नया कल्चर शुरू कर दिया है, जबकि ऐसे केस पहले भी होते रहे हैं। प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया के दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि पूनिया ने 3 दिन तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है और संगठनात्मक बैठक भी हुई है।
यह भी पढ़ें- जालंधर में ट्रक चालक को थप्पड़ मारना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, पुलिस लाइन भेजा; विभागीय कार्रवाई भी शुरू
ककारों की बेअदबी बर्दाश्त नहीं
एडवोकेट धामी ने कहा कि दुख की बात है किमोहनजीत सिंह पर अत्याचार करने के साथ-साथ उसके केसों और ककारों की बेअदबी किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि ककार सिख की धार्मिक पहचान, रहत और गुरु के प्रति आस्था के प्रतीक हैं। किसी सिख के ककारों की जानबूझकर बेअदबी या अपमानजनक व्यवहार कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि सरकार से जवाब मांगना हर नागरिक का हक है और यदि किसी व्यक्ति द्वारा सरकार की नीति, कार्यप्रणाली या किसी गंभीर सामाजिक मुद्दे पर सवाल किया जाता है तो उसे पुलिस की ताकत से चुप करवाना लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध है।
