विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुखपाल खैहरा और बिक्रम मजीठिया की बढ़ीं मुश्किलें! CM मान की पत्नी ने भेजा लीगल नोटिस, 24 घंटे में मांगें माफी

By Ramanjit Singh MankooEdited By: Anuj Sharma
Published: Fri, 04 Sep 2026 03:05 PM (IST)

मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने सुखपाल खैहरा और बिक्रम मजीठिया को कानूनी नोटिस भेजकर 24 घंटे में बिना शर्त माफी मांगी है।

बिक्रम मजीठिया और सुखपाल सिंह खेहरा।

बिक्रम मजीठिया और सुखपाल सिंह खेहरा।

HighLights

  1. सीएम मान की पत्नी ने भेजा कानूनी नोटिस।

  2. खैहरा और मजीठिया से 24 घंटे में मांगी माफी।

  3. माफी न मांगने पर मानहानि का मुकदमा।

रमनजीत सिंह मणकू, चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग अब कानूनी लड़ाई की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कानूनी नोटिस भेजा है। दोनों नेताओं की ओर से उनके खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियों को लेकर यह कदम उठाया गया है।

कानूनी नोटिस में दोनों नेताओं से 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है। नोटिस के अनुसार, निर्धारित समय में माफी नहीं मांगने पर उनके खिलाफ मानहानि का आपराधिक और दीवानी मुकदमा दायर किया जाएगा।

इस घटनाक्रम के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर विवाद गरमा गया है। सुखपाल सिंह खैहरा और बिक्रम सिंह मजीठिया लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार की नीतियों को लेकर हमलावर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस का 'जनता का घोषणापत्र' मिशन, अमृतसर से होगी शुरुआत, 3 महीनों तक हाईकमान को सौंपेगी मसौदा

24 घंटे में माफी मांगने को कहा

डॉ. गुरप्रीत कौर मान की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि दोनों नेताओं की टिप्पणियों से उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंची है। इसलिए उन्हें सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगनी होगी। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऐसा नहीं करने की स्थिति में कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई लुधियाना साइकिल निर्माताओं की चिंता, 10 सितंबर से बढ़ेंगे दाम

व्यक्तिगत टिप्पणियों से गरमाई पंजाब की राजनीति

मामले को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पंजाब की राजनीति में मुख्यमंत्री और विपक्षी नेताओं के बीच लगातार तीखी बयानबाजी होती रही है। लेकिन किसी नेता के परिवार के सदस्य की ओर से सीधे कानूनी नोटिस भेजे जाने से विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। इस बार मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर ही भ्रष्टाचार के आरोपों का है और व्यक्तिगत टिप्पणी से जुड़ा होने के कारण मामला गंभीर हो गया है।

यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा के बाद पटियाला MP का पंजाब SIR से नाम गायब, बोले- अब लोग सरकार नहीं, सरकारें अपने वोटर चुन रही हैं