पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, भगवंत मान सरकार ने बदले 4 वरिष्ठ IAS अधिकारी; वरुण रूजम बने नए परिवहन सचिव
पंजाब सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा के आदेश पर वरुण रूजम, साक्षी साहनी, संदीप ...और पढ़ें

पंजाब में चार आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले, कई को अतिरिक्त चार्ज।
HighLights
पंजाब सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया
अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए
वरुण रूजम, साक्षी साहनी, संदीप ऋषि, निकास कुमार को नई जिम्मेदारी
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
वरुण रूजम को प्रशासनिक सचिव, परिवहन के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ उन्हें प्रशासनिक सचिव, खेल एवं युवा सेवाएं का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।
साक्षी साहनी को विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह मिशन डाय ट्रांसफर रेक्टर, नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब और नोडल अधिकारी, एंटी ड्रग कैंपेन का काम भी देखेंगी। इसके अलावा उन्हें निदेशक, खेल एवं युवा सेवाएं का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
संदीप ऋषि को मुख्य प्रशासक, ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ उन्हें कमिश्नर, नगर निगम जालंधर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं, निकास कुमार को जालंधर नगर निगम के कमिश्नर पद से हटाकर अतिरिक्त सचिव, सामान्य प्रशासन एवं समन्वय लगाया गया है।