विदेशी नंबरों से मजीठिया को मिली धमकियां, सुरक्षा पर उठा सवाल; हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई से बढ़ी संवेदनशीलता
बिक्रम सिंह मजीठिया को विदेशी नंबरों से धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। मामला हाईकोर्ट में लंबित है और ताजा घटनाओं के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता ...और पढ़ें

अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया।
HighLights
मजीठिया को विदेशी नंबरों से लगातार मिल रही हैं धमकियां।
शंभू ब्लास्ट के दिन भी आया था धमकी भरा कॉल।
सुरक्षा का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन, चिंता बढ़ी।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को विदेशी नंबरों से धमकियां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार, जिस दिन शंभू के पास रेलवे लाइन पर ब्लास्ट की घटना हुई, उसी दिन मजीठिया को एक विदेशी नंबर से धमकी भरा काॅल आया।
काॅल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि उनका भी जल्द इसी तरह का हाल किया जाएगा। इस घटनाक्रम ने उनकी सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मजीठिया को इस प्रकार की धमकियां लगातार मिल रही हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में जनगणना कार्य के लिए स्कूल कंप्यूटर के प्रयोग पर रोक, शिक्षा विभाग का आदेश- पढ़ाई को दो प्राथमिकता
सुरक्षा को लेकर मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन
उल्लेखनीय है कि मजीठिया की सुरक्षा का मामला फिलहाल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है और इस पर सुनवाई जारी है। ऐसे में ताजा धमकियों ने इस मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। समय-समय पर खुफिया एजेंसी आईबी (आईबी) की ओर से भी इनपुट दिए जाते रहे हैं, जिनमें मजीठिया की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरे की आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में खड़ी कार धू-धू कर जली, जवान सहित अंदर मौजूद थे चार लोग व बच्चा; समय रहती सभी को निकाला बाहर
मजीठिया की जान को खतरे का इनपुट
इन इनपुट्स में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उनकी जान को खतरा हो सकता है और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान किए जाने की जरूरत है। इसके बावजूद पिछले वर्ष उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी, जिसके बाद से यह मुद्दा लगातार उठता रहा है। मौजूदा हालात में विदेशी नंबरों से मिल रही ताजा धमकियों ने एक बार फिर इस पूरे मामले को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
खबरें और भी
बताया जा रहा है कि इस संबंध में पुलिस के उच्च अधिकारियों को पहले ही सूचित किया जा चुका है, ताकि स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।