विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आप से BJP में आए 6 सांसद बनेंगे नशा मुक्त पंजाब यात्रा का चेहरा, राघव चड्ढा-संदीप पाठक को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:04 PM (IST)

आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए छह राज्यसभा सदस्य पहली बार पंजाब भाजपा की बैठक में पहुंचे। प्रस्तावित नशा ...और पढ़ें

राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक।

राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक।

HighLights

  1. भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' में पूर्व AAP सांसद शामिल।

  2. राघव चड्ढा, संदीप पाठक को यात्रा में अहम भूमिका मिलेगी।

  3. अभियान का लक्ष्य नशे के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाना है।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा की प्रस्तावित ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को धार देने के लिए पार्टी ने अब उन नेताओं को आगे करने की रणनीति बनाई है, जो कभी आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए छह राज्यसभा सदस्य पहली बार पंजाब भाजपा की बैठक में शामिल हो रहे है।

पार्टी की ओर से इन्हें प्रस्तावित यात्रा में भी अहम जिम्मेदारियां दिए जाने की तैयारी है। पंजाब प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया बड़े चेहरे भी बैठक में शामिल है। पंजाब भाजपा की बैठक में राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, डाॅ. संदीप पाठक शामिल है। इन सभी ने अप्रैल 2026 में आम आदमी पार्टी से अलग होकर भाजपा का दामन थामा था।

खास बात यह है कि इनमें से कई नेता आम आदमी पार्टी के शुरुआती दौर से ही संगठन और चुनावी रणनीति में सक्रिय रहे हैं। ऐसे में भाजपा अब उनके राजनीतिक अनुभव और पंजाब में बने नेटवर्क का इस्तेमाल नशे के खिलाफ अपने अभियान में करना चाहती है।

यह भी पढ़ें- पटियाला में हीरा महल पहुंचे डेरा ब्यास मुखी, शाही परिवार से की मुलाकात; बाहर जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

राघव चड्ढा का पंजाब में दूसरा दौरा

आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राघव चड्ढा का यह पंजाब का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वह लुधियाना में भाजपा की बैठक में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में मोहाली की मतदाता सूची में अपना नाम स्थानांतरित किए जाने को लेकर चड्ढा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए थे। अब भाजपा की बैठक में उनकी मौजूदगी को पार्टी की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

डाॅ. संदीप पाठक पहली बार पंजाब पहुंचे

डाॅ. संदीप पाठक भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार पंजाब पहुंच हैं। आम आदमी पार्टी में रहते हुए वह पंजाब में संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नशा मुक्त पंजाब यात्रा में ऐसे नेताओं को जिम्मेदारी देने पर जोर है, जिन्हें पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों और राजनीतिक समीकरणों की अच्छी समझ है।

यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत को एक ही दिन में दोहरा सदमा, सुबह पिता ने दम तोड़ा; अब जीजा का हुआ निधन

लुधियाना-बरनाला में रजिंदर गुप्ता की भूमिका

राज्यसभा सदस्य रजिंदर गुप्ता को लुधियाना और बरनाला क्षेत्र में यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। भाजपा की ओर से यात्रा की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। पार्टी का प्रयास है कि यात्रा को केवल राजनीतिक कार्यक्रम के बजाय नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान के रूप में पेश किया जाए।

चर्चा यह भी है कि अप्रैल 2026 में पंजाब से राज्यसभा भेजे गए सात सदस्यों में से छह के भाजपा में शामिल होने के बाद अब पहली बार ये सभी एक समूह के रूप में पंजाब भाजपा के मंच पर दिखाई देंगे। सातवें सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल अभी भी आम आदमी पार्टी के साथ हैं। ऐसे में छह राज्यसभा सदस्यों की एक साथ मौजूदगी पंजाब भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- बठिंडा में दो सड़क हादसों में दो की मौतें, वेटरनरी कॉलेज के तीन छात्रों सहित पांच गंभीर घायल