Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh Mayor Election 2026: चंडीगढ़ में खिला कमल, BJP के सौरभ जोशी बने मेयर; AAP को कितने मिले वोट?

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 11:57 AM (IST)

    Chandigarh Mayor Election 2026: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के सौरभ जोशी ने जीत हासिल की है। उन्हें 18 पार्षदों का समर्थन मिला। कांग्रेस के गुरप्रीत ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Mayor Election 2026: चंडीगढ़ को नया मेयर मिल गया है। भाजपा के सौरभ जोशी (Saurabh Joshi) पर पार्षदों ने भरोसा जताया है। इस बार आप से गठबंधन तोड़ कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी उतारे थे। उम्मीद थी कि आखिरी समय में भाजपा की जीत को रोकने के लिए कांग्रेस और आप एक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। भाजपा के पास अपने 18 पार्षदों का समर्थन था। भारतीय जनता पार्टी से सौरभ जोशी, आम आदमी पार्टी से योगेश ढींगरा और कांग्रेस से गुरप्रीत सिंह गाबी मैदान में थे।

    चंडीगढ़ नगर निगम के 35 सदस्यीय सदन में, बीजेपी के 18 पार्षद हैं, AAP के 11 और कांग्रेस के छह हैं। चंडीगढ़ के सांसद को भी 35 सदस्यीय नगर निगम के पदेन सदस्य के रूप में वोट देने का अधिकार है। कांग्रेस के मौजूदा सांसद मनीष तिवारी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गाबी के समर्थन में हाथ उठाया।

    चुनाव पहले की गुप्त मतदान की प्रथा के बजाय हाथ उठाकर करवाए गए। हाथ उठाने के बाद, पार्षदों ने मौखिक रूप से भी पुष्टि की। मनोनीत पार्षद रमनीक सिंह बेदी को चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था।

    किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले?

    • भारतीय जनता पार्टी के सौरभ को 18 वोट मिले
    • आम आदमी पार्टी के योगेश को 11 वोट मिले
    • कांग्रेस प्रत्याशी गुरप्रीत को सात वोट

    बीजेपी के जसमन सिंह बने सीनियर डिप्टी मेयर

    वहीं, भाजपा के जसमान सिंह सीनियर डिप्टी मेयर बने हैं। उन्हें 18 वोट मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के सीनियर डिप्टी मेयर प्रत्याशी मुन्नवर खान को 11 वोट मिले हैं। कांग्रेस के सचिन गालव का नाम दो बार पुकारा गया। लेकिन कांग्रेस पार्षद सदन में नहीं है। पहले मेयर चुनाव के बाद सदन छोड़ जा चुके हैं।

    सुमन शर्मा बनीं डिप्टी मेयर

    भाजपा की सुमन शर्मा डिप्टी मेयर बनी। उन्हें 18 वोट मिले हैं। सुमन चुनाव से कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आई थीं। आम आदमी पार्टी के जसविंदर कौर को 11 मत मिले, जबकि कांग्रेस की निर्मला देवी को कोई वोट नहीं मिला। 

    खबरें और भी

    किस पार्टी से कौन था उम्मीदवार?

    दल (Party) मेयर (Mayor) सीनियर डिप्टी मेयर (Sr. Deputy Mayor) डिप्टी मेयर (Deputy Mayor)
    भाजपा सौरभ जोशी जसमन सिंह सुमन देवी
    आप योगेश ढींगरा मुन्नवर खान जसविंदर कौर
    कांग्रेस गुरप्रीत सिंह सचिन गालव निर्मला देवी

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ को मिला नया मेयर, भाजपा के सौरभ जोशी ने मारी बाजी, आप और कांग्रेस को मिली निराश