Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की मांग, राज्यपाल से मिले सीएम भगवंत मान

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 12:28 AM (IST)

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिन की पैरोल देने की मांग की। ...और पढ़ें

    सीएम मान ने पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार हवारा के लिए 10 दिन की मांगी पैरोल। फोटो एक्स

    सीएम मान ने पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार हवारा के लिए 10 दिन की मांगी पैरोल। फोटो एक्स

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री मान ने राज्यपाल से हवारा की पैरोल मांगी।

    2. हवारा को बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल चाहिए।

    3. पंजाब सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। उन्होंने जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिन की पैरोल देने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में राज्यपाल की सिफारिश आवश्यक है, क्योंकि मामले की सुनवाई दिल्ली में चल रही है।

    उन्होंने साथ ही भरोसा दिलाया कि यदि हवारा को पैरोल दी जाती है तो पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने देने के लिए पूरी जिम्मेदारी निभाएगी। मुलाकात के बाद मान ने कहा कि राज्यपाल की ओर से आश्वासन दिया है कि वह गृह मंत्रालय से इसे लेकर बात करेंगे।

    मां से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हवारा 31 वर्षों से जेल में बंद है। उनकी माता वृद्धावस्था में हैं, उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं और इस समय अर्ध-बेहोशी की अवस्था में हैं।

    उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए मैंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे जगतार सिंह हवारा को जल्द से जल्द 10 दिन की पैरोल देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें, ताकि वह अपनी माता से मिल सकें।

    यह भी पढ़ें- 'बेटे की सजा मां को...', पूर्व CM और दादा बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार हवारा के लिए रवनीत बिट्टू ने भी मांगी पैरोल

    hawara

    इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पंजाब सरकार की पूरी जिम्मेदारी का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवारा के अपने घर आने के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने की राज्य सरकार पूरी गारंटी लेती है। उनके समर्थकों और परिवार के सदस्यों ने भी इस संबंध में राज्य सरकार को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

    खबरें और भी

    केंद्र की एक दिन की पैरोल से परिवार का इनकार

    केंद्र सरकार ने हवारा को एक दिन की पैरोल देने की बात कही है। हवारा के परिवार और समर्थकों ने एक दिन की पैरोल लेने से मना कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह के लिए CM भगवंत मान ने मांगी पैरोल, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को लिखा पत्र