पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह के लिए CM भगवंत मान ने मांगी पैरोल, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को लिखा पत्र
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा के लिए पैरोल मांगी है। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल गुलाब चंद कट ...और पढ़ें
-1786203798965_m.webp)
जगतार सिंह हवारा और पंजाब के CM भगवंत सिंह मान। फाइल फोटो
HighLights
सीएम मान ने हवारा के लिए पैरोल का अनुरोध किया।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर जानकारी दी।
जगतार हवारा पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे हैं।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से अपील की है कि जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जाए। पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक उम्र होने के कारण हवारा की मां स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है, जो चिंता का गंभीर विषय है।
मान ने कहा कि हवारा ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में भी पैरोल पर रिहाई के आदेश देने की मांग करते हुए याचिका दायर की हुई है। हाई कोर्ट ने भी सरकार और प्रशासन को उसकी पैरोल अर्जी पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के निर्देश दिए थे।

जगतार सिंह हवारा- फाइल फोटो
2007 में सुनाई गई मौत की सजा
ऐसे में वे राज्यपाल से अनुरोध करते हैं कि मानवीय आधार पर जगतार सिंह हवारा को जल्द से जल्द 10 दिन की पैरोल देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। जगतार सिंह हवारा का नाम 1995 में हुए बेअंत सिंह हत्याकांड में सामने आया था। 2007 में उसे मौत की सजा सुनाई गई, जिसे 2010 में उम्रकैद में बदल दिया गया। हवारा 2004 में बुड़ैल जेल से फरार होने के मामले में भी चर्चा में रहा था।
पूर्व सीएम बेअंत सिंह और जगतार सिंह हवारा- फाइल फोटो
1995 में हुआ था ब्लास्ट
हवारा 31 अगस्त, 1995 को चंडीगढ़ में सिविल सेक्रेटेरिएट के एंट्रेंस पर हुए ब्लास्ट से जुड़े मामले में अपनी बाकी की जिंदगी जेल में काट रहा है। इस हमले में बेअंत सिंह और 16 अन्य मारे गए थे।
