Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मां की पीड़ा को समझें...', AAP सांसद का बेअंत सिंह के हत्यारे जगतारा हवारा को पैरोल देने की CM मान की अपील का समर्थन

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:08 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील का समर्थन किया है। ...और पढ़ें

    AAP सांसद मलविंदर कंग। फाइल फोटो

    AAP सांसद मलविंदर कंग। फाइल फोटो

    HighLights

    1. AAP सांसद कंग ने हवारा की पैरोल का समर्थन किया।

    2. मुख्यमंत्री मान ने बीमार मां के लिए पैरोल मांगी।

    3. कंग ने इसे मानवीय संवेदना का मामला बताया।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील का समर्थन करते हुए आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने इसे राजनीति से अलग मानवीय संवेदना का विषय बताया है। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल से अपील की कि मामले से जुड़े मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए इस पर संवेदनशीलता से विचार किया जाए।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हवारा को अपनी बीमार और बुजुर्ग मां के साथ रहने के लिए 10 दिन की पैरोल देने की अपील की है। वह इस अपील का दिल से समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग मां और उसके बेटे के रिश्ते को मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।

    मां की पीड़ा को समझने की जरूरत

    कंग ने बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से हवारा की माता से मिल चुके हैं और एक बुजुर्ग मां की पीड़ा को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे जो रही हों, वर्षों से अपने बेटे से दूर रह रही मां की पीड़ा को संवेदनशीलता के साथ समझने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह के लिए CM भगवंत मान ने मांगी पैरोल, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को लिखा पत्र

    उन्होंने पंजाब के राज्यपाल से अपील की कि इस मामले में कानूनी पहलुओं के साथ मानवीय पक्ष पर भी विचार किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यपाल मुख्यमंत्री की अपील पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे।

    उन्होंने कहा कि न्याय को मानवीय संवेदनाओं के साथ संतुलित किया जाना चाहिए। जहां मामला एक बुजुर्ग मां और उसके बेटे के रिश्ते से जुड़ा हो, वहां मानवता और संवेदना को भी महत्व मिलना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- 'पूर्व CM बेअंत सिंह 31 अगस्त को शहीद, खालड़ा 6 सितंबर...'; रवनीत बिट्टू बोले- फिल्म सतलुज में इतिहास का अधूरा चित्रण

    खबरें और भी