Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Top 5 latest News: पराली को लेकर सीएम भगवंत मान ने कसी कमर, नहीं रहे इतिहासकार प्रोफेसर पृथी सिंह कपूर

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 09:47 AM (IST)

    पंजाब में मान सरकार पराली को लेकर इस बार कोई भी लापरवाही बरतने को तैयार नहीं है। इसलिए मान सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए जिलों में 334 नोडल ...और पढ़ें

    पढ़िए पंजाब की टॉप 5 न्यूज (कॉन्सेप्ट इमेज)।
    पढ़िए पंजाब की टॉप 5 न्यूज (कॉन्सेप्ट इमेज)।

     रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में कहीं बड़ी खबरे हमसे अछूती न रह जाएं। इसलिए पंजाब राज्य की बड़ी खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़िए पंजाब टॉप 5 न्यूज, जहां आप पंजाब से जुड़ी हर बड़ी खबर से होंगे रूबरू...

    दिवाली से पहले एक्शन में मान सरकार, पराली जलाने से रोकने के लिए नियुक्त किए 334 नोडल अधिकारी

    प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए मान सरकार ने सख्त रवैया अख्तियार करना शुरू कर दिया है। पराली जलाने को रोकने के लिए जिलों में 334 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सब डिवीजन निहाल सिंह वाला में 38, मोगा में 88, बाघापुराना में 56 और धर्मकोट में 151 नोडल अफसरों को लगाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 

    पंजाब में 5 दिनों तक रहेगा सूखा, कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब में आने वाले पांच दिनों में मौसम सूखा बना रहेगा, साथ ही तेज धूप निकलेगी, जिससे लोग गर्मी से परेशान हो सकते हैं। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

    नहीं रहे इतिहासकार प्रोफेसर पृथीपाल सिंह कपूर, CM भगवंत मान ने जताया दुख

    पंजाब के इतिहासकार प्रोफेसर पृथीपाल सिंह कपूर का निधन हो गया। शाम को सुनेत श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पृथीपाल सिंह कपूर हार्ट की बीमारियों से ग्रसित थे। वहीं, उनके निधन पर प्रदेश सीएम भगवंत मान ने दुख व्यक्त किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

    खबरें और भी

    फरीदकोट: बहाना बनाकर किशोरी को ले गई पड़ोसन, पांच दिनों तक करवाया देह व्यापार, दो महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज

    फरीदकोट में किशोरी को घर से बहाना बनाकर पड़ोसन ले गई और पांच दिन तक किशोरी से दुष्कर्म और देह व्यापार करवाया। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 

    Ludhiana News: खन्ना में NRI की पत्नी की हत्या, कत्ल के बाद पति और बेटे को दी गईं धमकियां

    पंजाब के जिला खन्ना के पायल थानाक्षेत्र में एक एनआरआई की पत्नी का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। हत्या के बाद महिला के फोन से विदेश में बैठे उसके पति और बेटे को धमकियां भी दी गई। पूरी खबर यहां पढ़ें...

    ये भी पढ़ें: Patiala News: पीयू के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन विभाग को नहीं मिली दाखिले की अनुमति