यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather: राज्य में ठंड ने दी दस्तक, आज बादल छाए रहने की संभावना; जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान
Punjab Weather Today पंजाब में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा और नीचे लुढ़कने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज ...और पढ़ें

ऑनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा और नीचे लुढ़कने वाला है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। तापमान की बात करें तो राज्य का अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने के अनुमान हैं। वहीं छह किमी. प्रति घंटे की गति से हवा भी चलेगी।
यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम के बदले रंग, सुबह-शाम महसूस होने लगी ठंड; देखिए आज कैसा रहेगा तापमान
दिन में होगी कोहरे की शुरुआत
आईएमडी के मुताबिक, पंजाब के कुछ जिलों में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हो सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर धूप के साथ-साथ बादल छाने के आसार हैं। वहीं बता दें हवा की गुणवत्ता खराब होने से शहर काफी प्रदूषित नजर आ रहा है। इससे लोगों को भी कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव होने से वायरल बुखार भी फैल रहा है।
यह भी पढ़ें: Punjab Weather: राज्य में आज से फिर बदलेगा मौसम, कुछ स्थानों पर छाए रहेंगे बदरा; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान?
गुणवत्ता खराब होने से फैल रहा वायरल
वहीं हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों में वायरल बुखार फैल रहा है। सांस लेने में भी काफी दिक्कत आ रही है। इसी के चलते दिन में धुंध जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।

