विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: कई राज्यों में कांग्रेस-आप साथ तो पंजाब में बने प्रतिद्धंद्धी, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कर रहे तीखा हमला

Published: Sun, 24 Mar 2024 09:23 AM (IST)

Arvind Kejriwal Arrest कई राज्‍यों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ हैं लेकिन पंजाब में एक दूसरे के प्रतिद्धंद्धी ...और पढ़ें

कई राज्यों में कांग्रेस-आप साथ तो पंजाब में बने प्रतिद्धंद्धी
कई राज्यों में कांग्रेस-आप साथ तो पंजाब में बने प्रतिद्धंद्धी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कई राज्यों में हाथ मिलाया है, लेकिन पंजाब में प्रतिद्वंद्वी बनने का फैसला किया है। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है। शराब घोटाले में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी (Arvind Kejriwal Arrest) को लेकर कांग्रेस पार्टी की पंजाब इकाई व प्रमुख नेताओं ने उन पर (केजरीवाल) पर तीखा हमला किया, जिस से साफ है दोनों पार्टियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं।

वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता संकट की घड़ी में आप के साथ हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जैसे नेताओं ने जहां उनके पक्ष में ट्वीट किए हैं वहीं कई अन्य सीनियर नेता आप के प्रदर्शन में भी उनके साथ खड़े दिखाई दिए।

केजरीवाल के पक्ष में ट्वीट कर रहे वड़िंग

पंजाब में स्थिति इसके ठीक विपरीत है जहां कुछ विधायक सीधा हमला करने से बच भी रहे हैं। वहीं अमरिंदर सिंह वड़िंग जो कांग्रेस के प्रदेश प्रधान हैं वह अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर उनके पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा न विरोध कर रहे हैं न ही पक्ष में हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab News: 'जहरीली शराब से 21 मौतों को लेकर सरकार चुप', तरुण चुघ ने भगवंत मान सहित आप नेताओं पर कसे तंज

वह शुरू से आप और कांग्रेस के समझौते के खिलाफ हैं। परंतु परगट सिंह और सुखपाल खेहरा सरीखे नेता तो सीधा हमला कर रहे हैं। परगट सिंह ने कहा कि आप के जो नेता इस गिरफ्तारी को गलत बता रहे हैं उन्हें यह भी देखना चाहिए कि वह पंजाब में क्या इसी प्रकार एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए नहीं कर रहे हैं।

सुखपाल खेहरा ने कही ये बात

कांग्रेस के विधायक सुखपाल खेहरा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि केजरीवाल को ईडी की ओर से शराब घोटाले का "किंगपिन" कहने से लेकर मेरे खिलाफ उनके फर्जी आरोपों और जब मैं जेल में था तब पंजाब में सार्वजनिक मंच से मुझे तस्कर कहने का करारा जवाब मिला होगा। “जो बोओगे वही काटोगे” वाली कहावत इन नकली क्रांतिकारियों पर लागू होती है। ध्यान रहे की आप की राज्य सरकार ने नशा तस्करी के मामले में सुखपाल सिंह खैहरा को गिरफ्तार किया था और वह लंबे समय तक जेल में रहे।

सबसे बड़े ठग बन गए हैं केजरीवाल: रवनीत बिट्टू

लुधियाना से कांग्रेस के सांसद सदस्य रवनीत बिट्टू ने कहा केजरीवाल और पार्टी स्वराज और जन लोकपाल का वादा करके सत्ता में आए, लेकिन विडंबना यह है कि वे सबसे बड़े ठग बन गए हैं। दिल्ली में भ्रष्टाचार का यह मामला तो बस शुरुआत भर है।

यह भी पढ़ें: 'जेल से चलाएंगे सरकार...', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले CM भगवंत मान- अनुमति के लिए लेंगे हाई कोर्ट का रुख

राघव चड्ढा द्वारा पंजाबियों का लूटा गया पैसा अभी तक बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने पंजाब में भी इसी तरह का शराब घोटाला किया है, और मुख्यमंत्री भगवंत मान से केजरीवाल का नाम उन 300 गिरफ्तार लोगों की सूची में जोड़ने के लिए कहा, जिन्हें उन्होंने सार्वजनिक होर्डिंग्स के रूप में प्रदर्शित किया है।

कांग्रेस के दो दर्जन से ज्‍यादा विधायकों की चल रही विजिलेंस जांच

ध्यान रहे कि राज्य में 2022 में आप की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (अब भाजपा) की कैबिनेट में रहे 12 से ज्यादा कैबिनेट मंत्रियों को विजिलेंस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस के दो दर्जन से ज्यादा विधायकों की विजिलेंस जांच चल रही है। पंजाब कांग्रेस इसे बदले की राजनीति बता रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।