Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: 'जहरीली शराब से 21 मौतों को लेकर सरकार चुप', तरुण चुघ ने भगवंत मान सहित आप नेताओं पर कसे तंज

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 10:29 PM (IST)

    संगरूर जिले में नकली जहरीली अवैध शराब से मरने वालों की संख्या 21 पहुंच गई है। इसी को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मा ...और पढ़ें

    शराब कांड को लेकर तरुण चुघ ने भगवंत मान सहित आप नेताओं पर कसे तंज (फाइल फोटो)।
    शराब कांड को लेकर तरुण चुघ ने भगवंत मान सहित आप नेताओं पर कसे तंज (फाइल फोटो)।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ संगरूर जिले में नकली जहरीली अवैध शराब से हुई 21 मौतों को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया। चुग ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरपाल चीमा तथा आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को पंजाबियों की जान की कोई चिंता नहीं है। आम आदमी पार्टी के यह नेता भ्रष्टाचार के किंगपिन अरविंद केजरीवाल की हिमायत करने दिल्ली की सडकों पर प्रदर्शन करने में व्यस्त हैं। जबकि पंजाब में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    21 लोगों की हो चुकी मौत

    तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं वित्त एवं उत्पाद शुल्क मंत्री (एक्साइज मंत्री) हरपाल सिंह चीमा के निर्वाचन क्षेत्र संगरूर जिले में नकली जहरीली अवैध शराब से हुई मौतों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। अब तक जहरीली शराब से होने वाली मौतों का आंकड़ा 21 को पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। दुख की इस घड़ी में भाजपा उनके साथ खड़ी है।

    ये भी पढ़ें: 'जेल से चलाएंगे सरकार...', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले CM भगवंत मान- अनुमति के लिए लेंगे हाई कोर्ट का रुख

    तरुण चुग ने की सीबीआई जांच की मांग

    चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री मान तथा उनकी सरकार के नेताओं के पास दिल्ली जाने का समय है, लेकिन अपने क्षेत्र के पीड़ित लोगों से मिलने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान या हरपाल चीमा ने अभी तक मृतको के पीड़ित परिवारों के लिए किसी भी तरह की कोई राहत की घोषणा नहीं की है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। चुघ ने कहा कि यह घटना पंजाब सरकार के अवैध नशे के खिलाफ किए बड़े-बड़े दावों तथा वादों की पोल खोलती है, इसके लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए।

    भगवंत मान सरकार सो रही कुंभकर्णी नींद- चुघ

    उन्होंने ने कहा कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरपाल सिंह चीमा को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि चार सप्ताह में पंजाब से नशा खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई भगवंत मान सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में एक्साइज पॉलिसी से हुआ 3900 करोड़ का इजाफा, AAP नेता बोले- 'भ्रष्टाचार था तो कैसे बढ़ा राजस्व'