विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मतभेद ठीक लेकिन हिंसा बर्दाश्त नहीं...', BJP ने की सुखबीर बादल पर हमले की निंदा; निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Updated: Thu, 13 Aug 2026 04:26 PM (IST)

भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने लोकतांत्रिक समाज में हिंसा को अस्वीकार्य बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

सुखबीर बादल पर हमले की आरपी सिंह ने की कड़ी निंदा।

सुखबीर बादल पर हमले की आरपी सिंह ने की कड़ी निंदा।

HighLights

  1. आरपी सिंह ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की

  2. लोकतांत्रिक समाज में हिंसा को अस्वीकार्य बताया गया

  3. महाराष्ट्र सीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

राजनीतिक मतभेद और आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन हिंसा को किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। आरपी सिंह ने कहा कि पंजाब और पंजाबी समुदाय पहले ही हिंसा व आतंकवाद के दौर का गहरा दर्द झेल चुका है।

अब किसी भी कीमत पर उन काले दिनों को लौटने नहीं दिया जा सकता। शांति, भाईचारा, संवैधानिक मूल्यों और कानून का राज सर्वोच्च रहना चाहिए।

उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से घटना की निष्पक्ष जांच कराने, हमले के कारण और साजिश का पता लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सुखबीर बादल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें- 'पंजाब की शांति-सुरक्षा के लिए खतरा', सुखबीर बादल पर हमले की रवनीट बिट्टू ने की निंदा

यह भी पढ़ें- पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर नांदेड़ में कृपाण से हमला, बचाने की कोशिश में PSO भी घायल