दिल्ली पहुंचे सीएम ने दिलजीत दोसांझ के बयान पर BJP को घेरा, बोले- डराने की राजनीति नहीं करनी चाहिए
दिल्ली पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कलाकार को डराने ...और पढ़ें

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम भगवंत मान।
HighLights
भगवंत मान ने भाजपा पर दिलजीत दोसांझ को धमकाने का आरोप लगाया।
सीएम मान बोले, भाजपा दिलजीत को राजनीति में लाना चाहती है।
दिलजीत दोसांझ ने खुद को कलाकार बताया, राजनीति से इनकार।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलीजत दोसांझ को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री मान ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें डराने की कोशिश भी की जा रही है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि दिलजीत को राजनीति में लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने खुद सामाजिक माध्यमों पर साफ कर दिया है कि वह एक कलाकार हैं और अपने काम का आनंद ले रहे हैं। उनका काम लोगों का मनोरंजन करना है, राजनीति करना नहीं।
यह भी पढ़ें- PSEB 12वीं में आंगनवाड़ी कर्मी की बेटी बनी पंजाब टॉपर, पाए 100% अंक; बनना चाहती है वायुसेना में पायलट
विजय की सफलता के बाद बदली सोच
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की तरफ से दिलजीत को प्रेशराइज किया जा रहा है कि राजनीति में आओ। जब से तमिलनाडू में एक्टर विजय की जीत हुई है, इन्हें लगने लगा है कि नेताओं को लोग मुंह लगाना हट गए हैं, सिर्फ जो फेमस पर्सनेलिटी हैं, उन्हें आगे ले आते हैं।
यह भी पढ़ें- मोगा में AAP को झटका, पूर्व मेयर बलजीत सिंह चानी कांग्रेस में शामिल हुए, मालविका ने करवाई पार्टी जॉइन
कलाकार को एंटरटेनमेंट करना है
दलजीत सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर कहा कि वह एक आर्टिस्ट है, अपना काम इंज्वाई कर रहे हैं। उनका काम इंटरटेनमेंट करना है। फिर जो दूसरा तरीका होता है कि उनके मैनेजर पर गोली चला दी या किसी अन्य ने जिम्मेदारी ले ली। ये डराने की राजनीति नहीं करनी चाहिए। एक आर्टिस्ट को आर्टिस्ट के तौर पर इंटरटेनमेंट का काम करना चाहिए, न कि वे किसी के लिए मोहरा बने या कोई उनके कंधों पर बंदूक रखकर चलाएं।