यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sardar Ji 3 होगी दिलजीत दोसांझ की अगली फिल्म, मेकर्स ने पोस्टर किया लॉन्च; इस तारीख को होगी रिलीज
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की अगली फिल्म सरदार जी 3 (Saradr Ji 3) का पोस्टर रिलीज हो चुका है। एक्टर और पंजाबी सिंगर ने मेकर्स के साथ मिलकर सोशल ...और पढ़ें

HighLights
- सरदार जी और सरदार जी 2 को भी फैंस ने किया था खूब पसंद
- जट्ट एंड जूलियट 3 ने बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
- वर्ल्ड फेमस कलाकार बन चुके हैं दिलजीत दोसांझ
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। जट्ट एंड जूलियट 3 (Jatt and Juliet 3) की भारी सफलता के बाद दिलजीत के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। दिलजीत की पंजाबी फिल्म सरदार जी के तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट हो चुकी है।
पोस्टर हुआ लॉन्च
व्हाइट हिल स्टूडियोज और स्टोरीटाइम प्रोडक्शंस ने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) स्टार्र फिल्म सरदार जी 3 (Sardar Ji 3) का पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर लॉन्च होने के बाद वर्ल्ड फेम्स कलाकार के प्रशंसकों में काफी उत्साह देखने को मिला।
2025 में होगी रिलीज
गनबीर व्हाइट हिल और मनमोर्ड सिद्धू इस फिल्म के प्रोड्यूजर होंगे। सरदार जी फिल्म फ्रेंचाइजी का ये तीसरा भाग है। दिलजीत दोसांझ इस मूवी में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 27 जून को रिलीज होगी।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Jatt and Juliet-3: फिल्म रिलीज से पहले स्वर्ण मंदिर में माथा टेका दिलजीत दोसांझ, पालकी साहिब की सेवा की
पिछले दो पार्ट्स में ये थी कास्ट
2015 में आई सरदार जी मूवी का पहला पार्ट आया था। इसमें दिलजीत के साथ नीरू बाजवा नजर आई थी। वहीं 2016 में सरदार जी 2 रिलीज की गई थी। इसमें दिलजीत और पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा एक साथ दिखे थे। दोनों ही भाग को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था।
खबरें और भी
जट्ट एंड जूलियट 3 ने तोड़े रिकॉर्ड
दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा स्टार्र फिल्म जट्ट एंड जूलियट 3 अभी भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। 27 जून के बाद से अभी भी फिल्म देश-विदेश में कमाई कर रही है। दिलजीत की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 96.89 करोड़ का कलेक्शन किया है।