यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'नफरत के बाजार में खुली रहेगी प्यार की दुकान', भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर बोले राजा वड़िंग
Bharat Jodo Yatra राहुल गांधी द्वारा पिछले साल निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे हो गए। इसी उपलक्ष्य पर पंजाब कांग्रेस ने पंजाब के सभी जिलों ...और पढ़ें

HighLights
- भारत जोड़ो यात्रा के एक साल हुए पूरे।
- भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर पंजाब कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च
- अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा- नफरत के बाज़ार में, प्यार की दुकान खुली रहेगी।
चंडीगढ़, ऑनलाइन डेस्क। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) के द्वारा ठीक एक साल पहले भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) की शुरूआत की गई थी। सात सितंबर को दक्षिण भारत से यात्रा को पैदल शुरू किया गया था।
वहीं, अब भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे हो गए हैं। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) ने पंजाब के कई जिलों में पैदल मार्च निकाला और लोगों से मुलाकात की। इस पैदल मार्च में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) मुख्य रूप से शामिल हुए।
ਕੱਲ੍ਹ ਦੇ ਦਿਨ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਇੱਕ ਧਾਗੇ ਵਿੱਚ ਪਿਰੋਣ ਵਾਲੀ #BharatJodoYatra ਸ਼੍ਰੀ @Rahulgandhi ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਅਰੰਭੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਸ ਇਤਿਹਾਸਕ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਪਹਿਲੀ ਵਰੇਗੰਢ ‘ਤੇ ਸਿਜਦਾ ਕਰਨ ਲਈ ਸਾਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰਾ ਕੀਤੀ ਮੈਂ ਅਤੇ ਹਰੀਸ਼ ਚੋਧਰੀ@Barmer_Harish ਜੀ ਨੇ ਕੱਲ੍ਹ ਦੋਰਾਹੇ ਵਿਖੇ ਕੱਢੇ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲਿਆ… pic.twitter.com/sFinx9twCY
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) September 8, 2023
यह भी पढ़ें- अपनी ही लीडरशिप के खिलाफ खड़े हुए सिद्धू, AAP से गठबंधन को लेकर पार्टी से अलग है राय; बोले-स्वार्थ छोड़कर....
'नफरत के बाज़ार में, प्यार की दुकान खुली रहेगी'
राजा वड़िंग ने खुद इसकी जानकारी अपने एक्स हैंडस पर शेयर की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत जोड़ यात्रा पूरे भारत को एक सूत्र में पिरो देगी और इसकी शुरूआत राहुल गांधी ने की थी। भारत जोड़ो यात्री की पहली वर्षगांठ का मनाने के लिए राजा वड़िंग और हरीश चौधरी ने सभी जिलों में पैदल मार्च निकाला। राजा वड़िंग ने कहा कि नफरत के बाज़ार में, प्यार की दुकान खुली रहेगी।