Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली प्रदर्शन के बीच बड़ा यू-टर्न, टलने के कुछ ही घंटों बाद आज ही होगी पंजाब कांग्रेस की बैठक

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:11 PM (IST)

    पंजाब कांग्रेस की विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर आज शाम 6:30 बजे इंदिरा भवन में बैठक होगी। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल चुनाव समिति के सदस्यों के साथ सं ...और पढ़ें

    सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश प्रभारी भूपेष बघेल व पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजावड़िंग।

    सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश प्रभारी भूपेष बघेल व पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजावड़िंग।

    HighLights

    1. पंजाब कांग्रेस की विधानसभा चुनाव तैयारी बैठक आज शाम चंडीगढ़ में।

    2. नीट प्रदर्शन के कारण स्थगित बैठक अब तय कार्यक्रम अनुसार।

    3. भूपेश बघेल चुनाव रणनीति, संगठन समन्वय पर करेंगे विस्तृत चर्चा।

    राज्य ब्यूरो, जागरण चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस की विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बुधवार शाम होने वाली महत्वपूर्ण बैठक अब तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 6:30 बजे इंदिरा भवन में होगी। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव को लेकर गठित कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्यों के साथ रणनीतिक चर्चा करेंगे।

    नीट मुद्दे पर दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन और उसके बाद बने हालात के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी तथा सांसद एवं कोर कमेटी के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसी वजह से ये निर्णय लिया गया था।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में वाहन चलाने वाले नाबालिग रहें सावधान! अब माता-पिता पर होगी कार्रवाई, सरकार ने किया सख्त एलान

    राज्य के बड़े नेता होंगे शामिल

    सूत्रों के अनुसार, आज होने वाली बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठित विभिन्न चुनाव समितियों के अध्यक्षों और करीब 21 वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक में चुनाव प्रबंधन, संगठनात्मक समन्वय, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

    यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक जुलाई को पंजाब कांग्रेस की चुनाव समितियों की घोषणा के बाद चरणजीत सिंह चन्नी समर्थक गुट ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि कांग्रेस हाईकमान के स्पष्ट रुख के बाद यह विरोध धीरे-धीरे शांत हो गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राजोआणा का जत्थेदार को भावुक पत्र, 15 साल से लंबित अपील पर उठाए सवाल; जल्द स्पष्ट फैसले की रखी मांग

    वड़िंग व चन्नी एक साथ बैठेंगे बैठक में

    माना जा रहा है कि आज की बैठक में पहली बार राजा वड़िंग और चरणजीत सिंह चन्नी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर एक साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। पार्टी नेतृत्व चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों को अंतिम रूप देने पर भी विचार करेगा।

    कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बैठक में लिए गए फैसलों के आधार पर आगामी चुनाव अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके अलावा प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अबोहर नगर निगम में मेयर नहीं बने हलका इंचार्ज अरुण नारंग, दिया इस्तीफा; बोले- नैतिक जिम्मेदारी मेरी थी