Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान की नई चाल, सोशल मीडिया के जाल में फंसा रहा नाबालिग; हथियार सप्लाई के लिए तैयार हो रही चेन

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 05:16 PM (GMT+05:30)

    पंजाब में नाबालिगों को इंटरनेट के जरिए फंसाकर हथियार सप्लाई में शामिल किया जा रहा है। फाजिल्का मामले के बाद खुलासा हुआ। पुलिस ने इसे बड़ी साजिश बताते ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. पाकिस्तान सोशल मीडिया से नाबालिगों को हथियार सप्लाई में फंसा रहा।

    2. फाजिल्का में छात्र ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया, इंस्टाग्राम पर फंसाया।

    3. नाबालिगों का उपयोग रेकी, हथियार डिलीवरी, टारगेट किलिंग में।

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब को अशांत करने की पाकिस्तान की नई चाल सामने आई है। पाकिस्तान सीमा पार से भेजे जा रहे हथियारों की डिलीवरी के लिए इंटरनेट मीडिया से जुड़े नाबालिग लड़कों अपने जाल में फंसा रहा है। दो दिन पहले फाजिल्का में हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया 12वीं का नाबालिग छात्र भी इसी षड्यंत्र का शिकार हुआ था।

    पूछताछ में नाबालिग ने बताया है कि उसे इंस्टाग्राम पर पैसों का लालच देकर फंसाया गया। इससे पहले भी पाकिस्तान से आए हथियारों व विस्फोट के साथ पकड़े गए आरोपितों में भी कई नाबालिग शामिल हैं। मई 2022 से सिद्धू मूसेवाला की हत्या से लेकर पुलिस थानों में हुए ग्रेनेड हमलों में नाबालिग शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- गैंगस्टर की कहानी पर घमासान, ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ वेब सीरीज के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

    अपराध का ढांचा तेजी से बदल रहा

    पंजाब पुलिस के अधिकारियों का कहना है की अपराध का ढांचा तेजी से बदल रहा है, जहां नाबालिग अब केवल दर्शक नहीं, बल्कि सक्रिय किरदार बनते जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया की चकाचौंध, तेज कमाई का लालच और गैंग्स्टर नेटवर्क की सुनियोजित रणनीति ने किशोरों को नशा तस्करी, हथियार सप्लाई, स्नैचिंग और हिंसक वारदातों तक पहुंचा दिया है।

    पुलिस जांच और एजीटीएफ इनपुट्स इस खतरनाक ट्रेंड की पुष्टि कर रहे हैं जोकि राज्य में कानून व्यवस्था के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। सीमा पार बैठे आतंकी, विदेशों में बैठ गैंग्स्टर और विदेशी हैंडलर नाबालिगों का इस्तेमाल रेकी, हथियारों की डिलीवरी और टारगेट किलिंग तक में कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 100 रुपये की दिहाड़ी से CM की कुर्सी तक का सफर, CM मान ने बताया कैसे 'हरी कलम' से बदल रहे हैं पंजाब

    योजनाबद्ध तरीके से बढ़ा तेज

    कई मामलों में विदेशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपितों में किशोर भी शामिल पाए गए हैं। पंजाब पुलिस के डीआईजी गुरमीत सिंह चौहान ने साफ किया है कि यह ट्रेंड अचानक नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से बढ़ा है। उनके अनुसार, किशोरों को पहले छोटे काम जैसे पैकेट पहुंचाना या किसी पर नजर रखनादिए जाते हैं। धीरे-धीरे वे बड़े अपराधों में शामिल हो जाते हैं।

    डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक विदेशी हैंडलर व सीमा पार बैठे आतंकी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवाओं और नाबालिगों को पैसों का लालच देकर बहला फुसला कर इन आतंकी गतिविधियों में शामिल कर रहे है। पंजाब पुलिस व केंद्रीय एजेंसियां इन प्रयासों को असफल करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए युवाओं को जागरुक किया जा रहा है।

    मई 2022 : पंजाब के प्रसिद्ध सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में नामजद आरोपितों में एक नाबालिग भी शामिल था। विदेश में बैठे गैंग्स्टरों ने पैसों के लालच देकर इसका इस्तेमाल रैंकी व अन्य कामों के लिए किया था।
    मई 2022 : मोहाली पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमले में हमलावरों में एक नाबालिग उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का निवासी था। उसे रैंकी का जिम्मा सौंपा गया था।
    दिसंबर 2022: तरनतारन के सहराली पुलिस थाने पर आरपीजी अटैक में नाबालिग शामिल था।
    नबंबर 2025 : लुधियाना पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित ग्रेनेड के एक माडयूल का भंडाफोड किया जिस में एक नाबालिग बिहार के आरा का रहने वाला गिरफ्तार किया गया।
    मार्च 2026 : अमृतसर आर्म्स नेटवर्क में क्रास-बार्डर हथियार तस्करी के एक माड्यूल में एक नाबालिग की भूमिका सामने आई, जिसे ‘कूरियर’ के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा ओवरब्रिज के नीचे झुग्गियों पर कार्रवाई, निगम ने हटाए ठिकाने; गंदगी व प्रदूषण की शिकायतों पर चला अभियान