Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: विनेश फोगाट को 25 लाख की सम्मान राशि देंगे राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, कहा- पूरे देश को है गर्व

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 09:05 PM (GMT+05:30)

    Punjab News भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल (Ashok Mittal) ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने भारतीय पहलव ...और पढ़ें

    अशोक मित्तल विनेश फोगाट को देंगे 25 लाख की सम्मान राशि (जागरण फाइल फोटो)
    अशोक मित्तल विनेश फोगाट को देंगे 25 लाख की सम्मान राशि (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. विनेश फोगाट पर पूरे देश को गर्व: अशोक मित्तल
    2. 'विनेश फोगाट ने पूरे देश का मान बढ़ाया'
    3. 25 लाख रुपये की सम्मान राशि का भी किया एलान

    डिजीटल डेस्क, चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी में फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम ओवर वेट होने के चलते अयोग्य घोषित हो गईं। पेरिस ओलंपिक के इस फैसले के बाद से भारत में काफी ज्यादा दुख का माहौल है।

    वहीं, राज्यसभा सांसद और LPU के चांसलर डॉ अशोक मित्तल ने विनेश फोगाट की तारीफ करते हुए उनका हौसला अफजाई किया है। साथ ही उनके लिए बड़ी घोषणा भी की है।

    25 लाख रुपये देने का किया एलान

    सांसद डॉ अशोक मित्तल ने कहा कि विनेश फोगाट पर पूरे देश को गर्व है। आज वह पूरे देश के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आप LPU समेत पूरे देश के लिए चैंपियन हैं। आपने देश का मान बढ़ाया है और हमें आप पर गर्व है।

    इतना ही नहीं अशोक मित्तल ने आगे कहा कि LPU जैसे अपने सभी पदक विजेताओं को सम्मानित करता है, वैसे ही आपको 25 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: 'लाखों खेल प्रेमियों का टूटा दिल', CM मान ने उठाई विनेश फोगाट मामले की निष्पक्ष जांच की मांग