विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PSEB 12वीं रिजल्ट: मानसा की सुपनीत 100% के साथ टॉपर, 91.46% पास; यहां क्लिक करके देखें अपना रिजल्ट

Published: Wed, 13 May 2026 11:48 AM (IST)Updated: Wed, 13 May 2026 12:50 PM (IST)

पंजाब विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार 91.46 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। मानसा ...और पढ़ें

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के 12वीं कक्षा की टॉपर्स।

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के 12वीं कक्षा की टॉपर्स।

HighLights

  1. 91.46% विद्यार्थी हुए सफल, लड़कियों का दबदबा कायम।

  2. मानसा की सुपनीत कौर ने 100% अंक प्राप्त कर किया टॉप।

  3. ग्रामीण छात्रों ने शहरी छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में अपना दबदबा कायम रखा। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 2 लाख 65 हजार 417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2 लाख 42 हजार 755 विद्यार्थी सफल रहे। कुल परीक्षा परिणाम 91.46 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इस बार परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर रही छात्राओं ने पूरे अंक हासिल किए। मानसा जिले के गांधी आदर्श पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलाल, उड़म की छात्रा सुपनीत कौर ने 500 में 500 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया।

वहीं लुधियाना की बीसीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सुहानी चौहान ने भी पूरे 500 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर लुधियाना जिले के तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिमला पुरी की छात्रा दिव्यांशी रही, जिसने भी 500 में 500 अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें- पंजाब निकाय चुनाव से पहले पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 सीनियर IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

result final

ये AI जनरेटेड इमेज है।

लड़कियों का दबदबा रहा कायम

बोर्ड की मेरिट सूची में छात्राओं का दबदबा साफ देखने को मिला। परीक्षा परिणाम में लड़कियों का सफलता प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक रहा। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार छात्राओं का परिणाम 94.73 प्रतिशत जबकि लड़कों का परिणाम 88.52 प्रतिशत दर्ज किया गया।

कामर्स का परिणाम सबसे बेहतर रहा

विषय वर्ग के अनुसार कामर्स वर्ग का परिणाम सबसे बेहतर रहा। इस वर्ग में 98.78 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। इसके बाद विज्ञान वर्ग का परिणाम 98.47 प्रतिशत दर्ज किया गया। मानविकी वर्ग में 87.74 प्रतिशत तथा व्यावसायिक वर्ग में 87.80 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए।

गांवों ने शहरी स्टूडेंट्स को पछाड़ा

बोर्ड के अनुसार इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों का परिणाम भी बेहतर रहा। ग्रामीण क्षेत्रों का परिणाम 91.63 प्रतिशत जबकि शहरी क्षेत्रों का परिणाम 91.24 प्रतिशत दर्ज किया गया। सरकारी विद्यालयों का परिणाम 91.41 प्रतिशत और गैर सरकारी विद्यालयों का परिणाम 92.68 प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में ASI ने 12 वाहनों को मारी थी टक्कर, पुलिस ने बरती नरमी; अथॉरिटी ने विभागीय कार्रवाई पर उठाए सवाल

जानें कैसे देख सकते हैं परिणाम

इस बार विद्यार्थियों को परिणाम देखने के लिए दो आसान तरीके दिए गए हैं। विद्यार्थी अपना रोल नंबर भरकर परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा नाम डालकर भी परिणाम की जांच की जा सकती है। 

वेबसाइट पर देखें परिणाम- 

परिणाम देखने के लिए सबसे पहले विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट PSEB Result पर जाना होगा। वहां मुख्य पृष्ठ पर 12वीं कक्षा परिणाम का लिंक दिखाई देगा। लिंक खोलने के बाद विद्यार्थियों को रोल नंबर या नाम भरना होगा। इसके बाद विषय वर्ग चुनकर परिणाम खोजें विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही अंकतालिका स्क्रीन पर दिखाई देगी। विद्यार्थी चाहें तो अपनी डिटेल मार्कशीट (DMC) डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

मोबाइल की मदद से देखें परिणाम-

अगर वेबसाइट पर अधिक भीड़ होने के कारण परिणाम देखने में परेशानी आती है तो विद्यार्थियों के लिए संदेश सेवा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने मोबाइल से पीबी12 लिखकर उसके आगे अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और इसे 5676750 नंबर पर भेजना होगा। कुछ ही देर में परिणाम मोबाइल पर संदेश के रूप में मिल जाएगा।

अधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें

बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि परिणाम देखते समय सही जानकारी भरें और केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। किसी भी गलत या गैर आधिकारिक जानकारी से बचने के लिए विद्यार्थियों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, राहगीर को गाड़ी से टक्कर मारने के बाद किया तलवारों से हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।