पंजाब भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 6 नए जिला अध्यक्ष घोषित; 2027 चुनावी तैयारी को मिली रफ्तार
पंजाब भाजपा ने 2027 चुनावों की तैयारी के लिए छह नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत ...और पढ़ें

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों।
HighLights
भाजपा पंजाब ने छह नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए।
संगठन को मजबूत कर 2027 चुनावों की तैयारी।
प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने नियुक्तियों की घोषणा की।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए छह नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इन नियुक्तियों की घोषणा करते हुए भरोसा जताया कि नए पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि फरीदकोट से संदीप सिंह बराड़, होशियारपुर ग्रामीण से संजीव मनहास, होशियारपुर शहरी से नितेन गुप्ता नन्नू, खन्ना से अनूप शर्मा, श्री मुक्तसर साहिब से कुलदीप सिंह भंगेवाला और संगरूर से सरजीवन जिंदल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- पठानकोट में भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा के घर के पास धमाके से मची अफरा-तफरी, सीसीटीवी ने खोला पूरे घटनाक्रम का सच
| जिला | नवनियुक्त जिला अध्यक्ष |
| फरीदकोट | संदीप सिंह बराड़ |
| होशियारपुर ग्रामीण | संजीव मनहास |
| होशियारपुर शहरी | नितेन गुप्ता नन्नू |
| खन्ना | अनूप शर्मा |
| श्री मुक्तसर साहिब | कुलदीप सिंह भंगेवाला |
| संगरूर | सरजीवन जिंदल |
बूथ स्तर पर मजबूत करने का दावा
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि ये सभी नेता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। पार्टी का लक्ष्य एक मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ता आधारित संगठन तैयार करना है, जो भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हो।
यह भी पढ़ें- बरनाला में कांग्रेस बैठक में भूपेश बघेल के भाषण के दौरान चन्नी के समर्थन में लगे नारे, वड़िंग को करनी पड़ी तारीफ
जनाधार मजबूत बनाना उद्देश्य
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नए जिला अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और सक्रिय बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे स्थानीय स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा देंगे और पार्टी की गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे।
खबरें और भी
भाजपा का मानना है कि संगठन का विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इसी रणनीति के तहत पंजाब में लगातार संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। पार्टी का उद्देश्य आगामी राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों को देखते हुए हर जिले में मजबूत संगठन खड़ा करना और जनाधार को और व्यापक बनाना है।
(सोर्स- पीटीआई)
यह भी पढ़ें- बटाला में रेलवे स्टेशन के पास सुपर एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत; पहचान करने में जुटी पुलिस