पठानकोट में भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा के घर के पास धमाके से मची अफरा-तफरी, सीसीटीवी ने खोला पूरे घटनाक्रम का सच
पठानकोट में भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा के घर के पास तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई, जिसे पहले धमाका समझा गया। पुलिस जांच में यह एक युवक द्वारा जलाया गया त ...और पढ़ें

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।
HighLights
भाजपा विधायक के घर के पास तेज आवाज से मची अफरा-तफरी।
प्रारंभिक जांच में धमाका नहीं, तेज पटाखा होने का खुलासा।
सीसीटीवी फुटेज ने युवक की पहचान कर सच्चाई उजागर की।
जागरण संवाददाता, पठानकोट। पठानकोट में भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के घर के पास रविवार को धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर एक की प्रभारी अमनदीप कौर, पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य अधिकारी जांच के लिए पहुंचे।
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सामने आया कि यह किसी विस्फोट की घटना नहीं थी, बल्कि एक स्थानीय युवक द्वारा छोड़े गए तेज पटाखे की आवाज थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि अश्वनी शर्मा का घर न्यू बैंक कॉलोनी में स्थित है। उनके घर से करीब 100 से 150 मीटर की दूरी पर किराना दुकान चलाने वाला युवक अभिषेक कश्यप इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा पाया गया।
यह भी पढ़ें- बरनाला में कांग्रेस बैठक में भूपेश बघेल के भाषण के दौरान चन्नी के समर्थन में लगे नारे, वड़िंग को करनी पड़ी तारीफ
सीसीटीवी में युवक पटाखा लेजाते हुए दिखा।
खाली प्लॉट में चलाया था पटाखा
पुलिस के अनुसार अभिषेक के पास एक किराये के मकान की चाबियां थीं। वह वहां से एक तेज आवाज वाला पटाखा लेकर दुकान के सामने स्थित खाली प्लॉट में चला गया और उसे जलाकर वहां रख दिया।
पुलिस के अनुसार पटाखे में आग लगाने के बाद वह तुरंत नहीं फूटा। कुछ समय बाद अचानक तेज आवाज के साथ पटाखा फट गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और धमाके की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी गई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बर्थडे पार्टी ने लिया खूनी रूप, बीच-बचाव करने आए युवक के सिर में लगी गोली
सीसीटीवी में युवक पटाखा रखता दिखा
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो शुरुआती पूछताछ में अभिषेक कश्यप ने किसी विस्फोट की बात कही। हालांकि बाद में जब पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें अभिषेक खाली प्लॉट में पटाखा रखते हुए दिखाई दिया।
इसके बाद दोबारा पूछताछ में अभिषेक ने स्वीकार किया कि पुलिस को देखकर वह घबरा गया था। इसी कारण उसने झूठ बोल दिया कि वहां कोई विस्फोट हुआ है। बाद में उसने माना कि पटाखा उसी ने वहां रखा और चलाया था। पुलिस ने एहतियात के तौर पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।