Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 अगस्त के बाद चुनावी मोड में आएगी कांग्रेस, राहुल गांधी की बस यात्रा से पंजाब में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 12:44 PM (GMT+05:30)

    पंजाब कांग्रेस 15 अगस्त के बाद चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने की तैयारी में है। राहुल गांधी की मौजूदगी में बस यात्रा निकलेगी। चुनावी रणनीति को अंतिम रू ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. कांग्रेस 15 अगस्त के बाद पंजाब में चुनाव अभियान शुरू करेगी।

    2. राहुल गांधी की बस यात्रा से शक्ति प्रदर्शन की तैयारी।

    3. संगठन को मजबूत करने और रणनीति बनाने पर दिल्ली में मंथन।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में बैठकों का दौर लगातार जारी है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के बीच उम्मीदवारों, संगठन और चुनावी अभियान की रूपरेखा पर मंथन हो रहा है।

    सूत्रों के अनुसार कांग्रेस 15 अगस्त के बाद पंजाब में अपने चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत करने की तैयारी में है। इसे लेकर पंजाब कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर तैयारी शुरु कर दी है। संसद का मौजूदा सत्र समाप्त होने के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य में सक्रिय हो जाएंगे। अभियान की शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में किए जाने की योजना है।

    यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया गैंग्स्टर जोबन बिल्ला, पंजाब पुलिस को 'ऑपरेशन नोमैड हंट' में मिली सफलता

    चुनाव प्रचार के लिए विस्तृत रोडमैप

    इस दौरान प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ बड़ी जनसभा और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। पंजाब में कांग्रेस की ओर से बस यात्रा शुरु की जाएगी, जिसपर सभी कांग्रेसी नेता सवार होंगे। पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है।

    इसके तहत विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि समय रहते चुनावी अभियान शुरू होने पर ही कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब: फरीदकोट में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, कचरे के ढेरों पर प्लास्टिक ढक काम चला रहा निगम

    चुनावी रणनीति पर दिल्ली में मंथन

    इन दिनों दिल्ली में चल रही बैठकों में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, विपक्ष की रणनीति और चुनावी मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हो रही है। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में बीते दिनों दो अहम बैठक हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस पार्टी से जुड़े सभी वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया था।

    जानकारी अनुसार पार्टी राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग रणनीति पर काम कर रही है। साथ ही स्थानीय नेताओं से फीडबैक लेकर अभियान को तैयार किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- रूपनगर में बुजुर्ग महिला कर्मी पर लाठीचार्ज, भड़के सफाई कर्मी; डीएसपी पर केस दर्ज करने की मांग