रूपनगर में बुजुर्ग महिला कर्मी पर लाठीचार्ज, भड़के सफाई कर्मी; डीएसपी पर केस दर्ज करने की मांग
सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब मोर्चा ने बेला चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बुजुर्ग महिला को पीटने वाले डीएसपी पर आपर ...और पढ़ें

प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी।
HighLights
सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में रूपनगर में जोरदार प्रदर्शन।
दोषी डीएसपी पर आपराधिक धाराओं में केस दर्ज करने की मांग।
पंजाब मोर्चा ने सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
जागरण संवाददाता, रूपनगर। सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को पंजाब मोर्चा ने बेला चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों, किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार डीएसपी पर आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग रखी है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पंजाब मोर्चा के संयोजक गौरव राणा ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे सफाई कर्मचारियों, विशेषकर बुजुर्ग महिला कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी वर्ग की आवाज को बल प्रयोग से दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें- कनाडा में पंजाबी युवती दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; बेटी की अंतिम झलक के लिए तरस रहा परिवार
कार्रवाई न होने से भड़के कर्मचारी
उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में सरकार को तत्काल दोषी डीएसपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बेला चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान पंजाब मोर्चा, सफाई सेवक यूनियन तथा विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि कर्मचारियों की आवाज को इसी तरह दबाया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद भेजी केस प्रॉपर्टी की नहीं आई एफएसएल रिपोर्ट, हाई कोर्ट सख्त; एसएसपी लुधियाना को कार्रवाई के आदेश
अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे कर्मचारी
गौरव राणा ने कहा कि सरकार को दमन की नीति छोड़कर सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी लंबित मांगों का समाधान निकालना चाहिए। उनका कहना था कि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में उन पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के विपरीत है।
इस अवसर पर सफाई सेवक यूनियन नगर पंचायत रूपनगर के अध्यक्ष अजे पट्टी, किसान नेता हरप्रीत सिंह भट्ट समेत कई वक्ताओं ने भी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यदि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी।