Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया गैंग्स्टर जोबन बिल्ला, पंजाब पुलिस को 'ऑपरेशन नोमैड हंट' में मिली सफलता

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 12:22 PM (IST)

    इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाए गए गैंग्स्टर जोबन बिल्ला को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया। चार हत्या समेत कई मामलों में वांछित आरोपित से अब उसके अंतर ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गैंग्स्टर जोबन बिल्ला को इंडोनेशिया से डिपोर्ट किया।

    2. एजीटीएफ का 'ऑपरेशन नोमैड हंट' छह महीने बाद सफल रहा।

    3. जोबन बिल्ला पंजाब में हत्या सहित कई मामलों में वांछित था।

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार चल रहे गैंग्स्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को इंडोनेशिया के जकार्ता से डिपोर्ट कर भारत लाने में बड़ी सफलता हासिल की है। केंद्रीय एजेंसियों और ओएफटीईसी पंजाब के सहयोग से की गई यह कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

    लंबे समय से फरार चल रहा आरोपित अब पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के अनुसार जोबन बिल्ला पंजाब में दर्ज चार हत्या के मामलों समेत हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अलग-अलग देशों में ठिकाने बदल रहा था। उसकी तलाश में पंजाब पुलिस लंबे समय से जुटी हुई थी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन 'ऑपरेशन नोमैड हंट' के तहत संभव हो सकी। करीब छह महीने तक चले इस अभियान में खुफिया सूचनाओं के आधार पर उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।

    यह भी पढ़ें- रूपनगर में बुजुर्ग महिला कर्मी पर लाठीचार्ज, भड़के सफाई कर्मी; डीएसपी पर केस दर्ज करने की मांग

    विभिन्न एजेंसियों का रहा सहयोग

    राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर उसके ठिकाने की पुष्टि की गई, जिसके बाद इंडोनेशिया के जकार्ता से उसे डिपोर्ट कर भारत लाया गया। अधिकारियों के अनुसार अब आरोपित से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क, विदेश में उसके संपर्कों और पंजाब में सक्रिय गिरोहों से जुड़े संबंधों की जांच की जाएगी।

    पुलिस यह भी पता लगाएगी कि फरारी के दौरान उसे किस तरह की मदद मिल रही थी और वह विदेश में रहते हुए अपने नेटवर्क का संचालन कैसे कर रहा था।

    यह भी पढ़ें- कनाडा में पंजाबी युवती दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; बेटी की अंतिम झलक के लिए तरस रहा परिवार 

    भगोड़े अपराधियों को बख्शेगी नहीं पुलिस

    पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य में संगठित अपराध और गैंग्स्टर नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि कानून से बचने के लिए विदेश भागने वाले अपराधियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से ऐसे फरार आरोपियों को भारत लाकर न्याय के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।

    खबरें और भी

    पंजाब पुलिस पिछले कुछ समय से विदेशों में छिपे गैंग्स्टरों और उनके नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रही है। केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कई वांछित आरोपियों को विदेशों से वापस लाया जा चुका है। इसी कड़ी में जोबन बिल्ला की डिपोर्टेशन को संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक और महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद भेजी केस प्रॉपर्टी की नहीं आई एफएसएल रिपोर्ट, हाई कोर्ट सख्त; एसएसपी लुधियाना को कार्रवाई के आदेश