चुनावी मोड में पंजाब कांग्रेस, आज चंडीगढ़ पहुंचेगी AICC टीम; जनता से फीडबैक लेकर बनेगा 2027 का मेनिफेस्टो
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एआइसीसी टीम आज चंडीगढ़ पहुंचेगी, जबकि जिलों से जनता का फीडबैक लेकर मेनिफेस्टो तैयार होगा।

ये AI जनरेटेड प्रतिकात्मक तस्वीर है।
HighLights
AICC मीडिया टीम आज चंडीगढ़ में जनता से फीडबैक लेगी।
2027 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार होगा।
पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज की, जमीनी स्तर पर काम।
डाॅ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना चुनावी होमवर्क तेज कर दिया है। पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश नेताओं को तैयारियों के निर्देश दिए जाने के बाद अब जमीनी स्तर पर फीडबैक जुटाने और चुनावी मुद्दों को धार देने की कवायद शुरू हो गई है।
इसी सिलसिले में एआइसीसी की मीडिया टीम बुधवार को चंडीगढ़ पहुंच रही है। एआइसीसी के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक हरि शंकर गुप्ता, समन्वयक विंग कमांडर अनूमा आचार्य, ईशान त्यागी, हरनाम सिंह और विक्रम लोहिया तथा पंजाब कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अर्शप्रीत खडियाल चंडीगढ़ में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष सामने रखेंगे।
यह भी पढ़ें- लुधियाना के स्कूल में हेड टीचर को अचानक हुआ सीने में दर्द, पानी पीते ही गिरे; अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित
सर्वे का काम लगातार जारी
टीम के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस की ओर से पंजाब में चुनावी माहौल को लेकर सर्वे का काम भी लगातार जारी है। वहीं, 2027 के चुनावी मेनिफेस्टो को लेकर मेनिफेस्टो कमेटी की दो बैठकें हो चुकी हैं। कमेटी के चेयरमैन डाॅ. अमर सिंह की अगुवाई में पंजाब कांग्रेस भवन में हुई बैठक में मेनिफेस्टो तैयार करने की प्रक्रिया और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली की मांग 16 हजार MW के पार, 10 में से 5 सरकारी थर्मल यूनिट ठप; घरेलू-इंडस्ट्री सप्लाई प्रभावित
फीडबैक से तैयार होगा 2027 मेनिफेस्टो
पार्टी की योजना पंजाब के सभी जिलों में विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं का फीडबैक लेने की है। इसी आधार पर 2027 का मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा। कांग्रेस अब चुनावी तैयारियों को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ जनता के मुद्दों पर केंद्रित करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।
