विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रखड़ पुनिया मेले में कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, चन्नी गुट के कार्यक्रम में राजा वड़िंग नहीं होंगे शामिल!

By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
Published: Fri, 28 Aug 2026 11:40 AM (IST)

रखड़ पुनिया समारोह को लेकर पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी फिर सामने आई है। चन्नी गुट के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग शामिल नहीं होंगे, पीपीसीसी ने आयोजन नहीं रखा।

रखड़ पुनिया के कार्यक्रम में  कांग्रेस की सजी स्टेज।

रखड़ पुनिया के कार्यक्रम में कांग्रेस की सजी स्टेज।

HighLights

  1. राजा वड़िंग चन्नी के रखड़ पुनिया समारोह में नहीं होंगे शामिल।

  2. पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी जारी, आधिकारिक कार्यक्रम नहीं।

  3. राहुल गांधी के दौरे से पहले पार्टी की चिंता बढ़ी।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी का दौर खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। अमृतसर के उमरा नंगल में आयोजित होने वाले रखड़ पुनिया समारोह में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग हिस्सा नहीं लेंगे। यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक नेताओं की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

खास बात यह है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) की ओर से इस बार रखड़ पुनिया के मौके पर कोई आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले जहां आम आदमी पार्टी, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल सहित विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के भीतर अलग-अलग गुटों की सक्रियता पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े कर रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: बाबा बकाला साहिब में रक्खड़ पुन्नेया मेले की धूम, गुरुद्वारा साहिब रोशनियों से जगमगाया; देखें Photos

चन्नी गुट पहुंचेगा कार्यक्रम में

कांग्रेस की ओर से रखड़ पुनिया समारोह में चन्नी गुट के नेता और समर्थक ही मुख्य रूप से हिस्सा लेने की जानकारी है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस संगठन के महासचिव कैप्टन संदीप संधू ने पुष्टि की कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने यह भी माना कि उमरा नंगल में होने वाला कार्यक्रम चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर के रक्खड़ पुन्नेया मेला में आज सजेगा सियासी अखाड़ा, पहली बार अलग मंच से ताकत दिखाएगी भाजपा

कांग्रेस भवन के प्रदर्शन में भी दिखी थी फूट

इससे पहले 26 अगस्त को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी कांग्रेस के कई बड़े नेता नजर नहीं आए थे। यह प्रदर्शन राजा वड़िंग की अगुवाई में चीनी और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर किया गया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अगले महीने प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले पार्टी में गुटबाजी का बने रहना संगठन के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि रखड़ पुनिया समारोह में चन्नी गुट के अलावा पंजाब कांग्रेस के कौन-कौन से प्रमुख नेता शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव मिलकर लड़ेंगी अकाली दल और बीजेपी? PM मोदी के बाद सुखबीर बादल की अब सीआर पाटिल से मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।