मानसून से पहले पंजाब सरकार अलर्ट, बाढ़ और आपदा प्रबंधन के लिए जारी किए 146 करोड़ रुपये
मानसून से पहले पंजाब सरकार ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए 146 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जिलों को राहत, बचाव, उपकरण खरीद और पूर्व तैयारिय ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
मानसून से पहले पंजाब सरकार की तैयारी।
बाढ़ और आपदा प्रबंधन को 146 करोड़।
जिलों को अग्रिम वित्तीय सहायता प्रदान।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मानसून सीजन की दस्तक से पहले पंजाब सरकार ने बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य के सभी जिलों में आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने तथा बाढ़ संबंधी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए 146 करोड़ रुपये की राशि अग्रिम तौर पर जारी कर दी है।
राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि हर वर्ष मानसून के दौरान कई जिलों में बाढ़, जलभराव और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने समय रहते जिलों को पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है ताकि राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि आपदा आने के बाद कार्रवाई करने की बजाय सरकार पहले से तैयारी करने की नीति पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें- निकाय चुनावों के बाद फिर कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री मान की अध्यक्षता में कई बड़े फैसलों की उम्मीद
प्राकृतिक आपदाओं के लिए 100 करोड़ जारी
मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के सभी जिलों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने हेतु 100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह राशि जिला प्रशासन को राहत कार्यों, बचाव अभियानों, आपदा प्रबंधन गतिविधियों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर खर्च करने के लिए उपलब्ध करवाई गई है। इससे जिलों को किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में तत्काल कदम उठाने में सुविधा मिलेगी।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त बाढ़ रोकथाम और पूर्व तैयारियों के लिए 46 करोड़ रुपये की विशेष राशि भी मंजूर की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक जिले को दो-दो करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। इन पैसों से नावों की व्यवस्था, बाढ़ से निपटने वाले उपकरण, रेस्क्यू सामग्री, आपातकालीन संसाधन, राहत शिविरों की तैयारी तथा अन्य जरूरी सामान की खरीद की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब के फाजिल्का में बारिश से गिरी मकान की छत, मलबे में दबे दो भाई; एक की हालत गंभीर
राज्य सरकार का ध्यान सभी जिलों पर
मुंडियां ने बताया कि राज्य सरकार लगातार सभी जिलों की तैयारियों की निगरानी कर रही है। जिला प्रशासनों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने, ड्रेनों और नालों की सफाई सुनिश्चित करने, बचाव दलों को तैयार रखने तथा आवश्यक मशीनरी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा सरकार आपदा प्रबंधन, जन सुरक्षा और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता मिले और नुकसान को न्यूनतम रखा जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।