पाकिस्तान से हो रही थी हथियारों की तस्करी, पंजाब पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा; आठ पिस्टल बरामद
पंजाब पुलिस ने हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

HighLights
पंजाब पुलिस ने दो हथियार-नशीले पदार्थ तस्कर गिरोह पकड़े
छह आरोपी गिरफ्तार, तीन किलो हेरोइन, आठ पिस्तौल बरामद
सीमा पार से ड्रोन द्वारा होती थी हथियारों-नशीले पदार्थों की तस्करी
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो अलग-अलग गिरोहों का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने एक्स प्लेटफार्म पर शुक्रवार को एक पोस्ट में बताया कि आरोपियों के पास से लगभग तीन किलोग्राम हेरोइन और आठ पिस्तौल बरामद की गईं।
डीजीपी ने दी जानकारी
यादव ने कहा कि एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस ने दो अलग-अलग अभियानों में हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों का पर्दाफाश किया और 6 आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से 2.920 किलोग्राम हेरोइन के साथ 8 हाई-एंड पिस्तौल बरामद कीं।"
𝐈𝐧 𝐚 𝐦𝐚𝐣𝐨𝐫 𝐛𝐫𝐞𝐚𝐤𝐭𝐡𝐫𝐨𝐮𝐠𝐡, 𝐒𝐭𝐚𝐭𝐞 𝐒𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐎𝐩𝐞𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐂𝐞𝐥𝐥, 𝐀𝐦𝐫𝐢𝐭𝐬𝐚𝐫 𝐚𝐧𝐝 𝐂𝐨𝐮𝐧𝐭𝐞𝐫 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐥𝐥𝐢𝐠𝐞𝐧𝐜𝐞, 𝐀𝐦𝐫𝐢𝐭𝐬𝐚𝐫, 𝐢𝐧 𝐭𝐰𝐨 𝐬𝐞𝐩𝐚𝐫𝐚𝐭𝐞 𝐨𝐩𝐞𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬, 𝐛𝐮𝐬𝐭𝐬 𝐰𝐞𝐚𝐩𝐨𝐧𝐬 𝐚𝐧𝐝… pic.twitter.com/YHQboQvBxm
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) August 28, 2026
सीमा-पार तस्करी में शामिल थे आरोपी
डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा-पार तस्करी में शामिल थे और पंजाब में आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की खेप मंगा रहे थे।
अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस स्टेशन में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। DGP ने कहा कि सीमा-पार नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने और तस्करी के आगे-पीछे के कनेक्शन का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस सीमा-पार तस्करी पर कड़ी नज़र रखने और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों व हथियारों की अवैध तस्करी के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' (सख्त रुख) अपनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में जासूस गिरफ्तार, दुकान के बाहर कैमरे लगाकर पाकिस्तान भेज जा रहा था लाइव फीड; सेना शिविर पर थी नजर
यह भी पढ़ें- मानसा में 32 लाख की जमीन खरीद फंसा खरीदार, दस्तावेज लेकर कब्जा लेने पहुंचा; वहां बना था पुलिस थाना
