Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब ट्रेड कमीशन हुआ लॉन्च; छोटे व्यापारियों को सिंगल विंडो सहायता, जानें किन शहरों में पहले होगी शुरूआत

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 02:35 PM (IST)

    पंजाब सरकार ने छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए 'पंजाब ट्रेड कमीशन' का गठन किया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इसका उद्देश्य कारोबार ...और पढ़ें

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

    HighLights

    1. छोटे व्यापारियों के लिए पंजाब ट्रेड कमीशन का गठन।

    2. कारोबार प्रक्रियाएं होंगी आसान, सरकारी चक्करों से मुक्ति।

    3. शिकायतों का समयबद्ध समाधान, 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस'।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के व्यापारी समुदाय को बड़ी राहत देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और उद्यमियों के लिए कारोबार की प्रक्रियाओं को आसान बनाने के उद्देश्य से ‘पंजाब ट्रेड कमीशन’ के गठन का ऐलान किया गया है।

    पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कराधान और योजना मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह पहल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले व्यापारियों के लिए शासन प्रणाली को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। मंत्री चीमा ने बताया कि कमीशन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि व्यापारियों को रोजमर्रा के काम, विभागीय मंजूरियों और अन्य औपचारिकताओं के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

    उन्होंने कहा कि वर्षों से छोटे व्यापारी मामूली समस्याओं के समाधान के लिए कई विभागों के बीच भटकते रहे हैं, जिससे उनका कीमती समय और संसाधन नष्ट होते रहे हैं। अब यह व्यवस्था बदली जाएगी।

    यह भी पढ़ें- NRI परिवार की शादी में आधा घंटा उड़े लाखों रुपये, डीजे संचालक से जानें कितने पैसे इकट्‌ठे हुए

    लागू करने के लिए 10 जिलों का हुआ चयन

    उन्होंने कहा कि पंजाब ट्रेड कमीशन एक विशेष प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा, जहां व्यापारियों की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। इसके तहत एक संगठित और जवाबदेह शिकायत निवारण प्रणाली विकसित की जाएगी, ताकि कोई भी मामला अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

    इस पहल को लागू करने से पहले राज्य के 10 जिलों—फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, मलेरकोटला, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, बरनाला और बठिंडा—में समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में स्थानीय प्रशासन, संबंधित विभागों और व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर जमीनी स्तर की जरूरतों को समझा गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कांस्टेबल के बेटे की मौत पर सवाल; पुलिस का फैक्ट-चेक, पिता के बदले बोल, कहा था- ड्रग्स लेना, जोमैटो पर ऑर्डर जैसा

    अनावश्यक देरी से बचेंगे व्यापारी

    मंत्री ने कहा कि व्यापारी और छोटे उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार का उद्देश्य ऐसा माहौल बनाना है, जहां ईमानदार व्यापारी कागजी कार्यवाही और अनावश्यक देरी से मुक्त होकर अपने व्यवसाय के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

    उन्होंने दोहराया कि पंजाब ट्रेड कमीशन को पारदर्शिता, सार्वजनिक सेवा और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की भावना के साथ स्थापित किया जाएगा। एक ही मंच पर मार्गदर्शन, सहायता और त्वरित समाधान उपलब्ध कराकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शासन व्यवस्था व्यापारियों के हित में कार्य करे।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में किसानों व पुलिस के बीच झड़प; डीसी दफ्तर घेराव के लिए आ रहे थे, रोकने के लिए छोड़े आंसू गैस के गोले