Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Today: प्रदूषण की मार झेल रहा पंजाब, खराब श्रेणी में AQI; पढ़ें आज पंजाब में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 08:10 AM (IST)

    Punjab Weather Today पंजाब इस समय धुंध और प्रदूषण की मार झेल रहा है। कुछ स्थानों पर आज बादल छाए रहेंगे। वहीं आगामी एक सप्ताह तक पंजाब में मौसम शुष्क र ...और पढ़ें

    Punjab Weather Today: प्रदूषण की मार झेल रहा पंजाब, खराब श्रेणी में AQI
    Punjab Weather Today: प्रदूषण की मार झेल रहा पंजाब, खराब श्रेणी में AQI

    HighLights

    1. पंजाब में आज कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।
    2. 15 नवंबर के बाद बढ़ेगी सर्दी
    3. अधिकतम तापमान - 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान - 14 डिग्री रहेगा।

    जागरण डेस्क, चंडीगढ़। Punjab Weather Today: पंजाब इस समय धुंध और प्रदूषण की मार झेल रहा है। विभिन्न जिलों में धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही है, जिससे हवा जहरीली हो गई है। पंजाब के विभिन्न जिलों में इस समय AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

    वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में कुछ स्थानों पर आज बादल छाए रहेंगे। वहीं, आगामी कई दिनों तक पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा।

    15 नवंबर के बाद बढ़ेगी सर्दी

    चंडीगढ़ मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। वहीं,15 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 15 नवंबर के बाद से पंजाब का मौसम और ठंडा हो जाएगा।

    इस समय पंजाब का न्यूनतम तापमान औसतन 14 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं, 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट होगी और ये 11 से 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, आज सूबे में अधिकतम तापमान - 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान - 14 डिग्री रहेगा।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: राज्‍य में बदलेंगे मौसम के मिजाज, हवा की गुणवत्ता खराब होने से बिगड़ा वातावरण; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

    AQI खराब कैटेगरी में दर्ज

    रविवार को अमृतसर को छोड़कर राज्य के प्रमुख शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब कैटेगरी में दर्ज किया गया।

    राज्य में इस बार पांच नवंबर तक पराली जलाने के 17,403 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि यह आंकड़ा पिछले वर्ष इस तिथि के मुकाबले कम है। गत वर्ष पांच नवंबर तक 29,400 केस सामने आए थे, जबकि 2021 में 28,792 मामले आए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: राज्‍य में ठंड की दस्‍तक, आज साफ रहेगा मौसम; हवा की गुणवत्ता खराब होने से बढ़ी लोगों की मुसीबतें