यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather Today: मानसून की विदाई के बाद पल-पल बदल रहा मौसम, आज खिली रहेगी धूप; जानिए पूरा अपडेट
Punjab Weather Today पंजाब में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग के मुताबिक आठ सितंबर के बाद मौसम के मिजाज बदलते हुए दिखाई दे सकते हैं। बारिश होने क ...और पढ़ें

ऑनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Punjab Weather Today: राज्य में मौसम ने अपने मिजाज बदल लिए हैं। आज पूरा दिन धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 21.1 रहेगा। आने वाले दिनों में सुबह के समय भी ठंड महसूस की जाएगी। वहीं अभी दिन में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। हालांकि रात में हल्की-हल्की सर्दी होने लगी है।
आठ सितंबर के बाद बदलेंगे मिजाज
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आठ सितंबर के बाद मौसम के मिजाज बदलते हुए दिखाई दे सकते हैं। बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह के मुताबिक मौसम के उतार-चढ़ाव ऐसे ही बरकार रहेंगे। सुबह और शाम में ठंड महसूस होगी। वहीं शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37 न्यूनतम दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पंजाब में मौसम के बदले मिजाज, मानसून ने ली विदाई; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान
इस बार राज्य में 25 जून को ही मानसून ने दे दी थी दस्तक
पंजाब के कुछ हिस्सों में इस बार 25 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी। वहीं, दो जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून से बारिश की शुरुआत होने लगी थी। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में इस बार 438.8 एमएम की सामान्य बारिश से कम बारिश हुई है। प्रदेश में इस साल 416.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य से पांच फीसदी कम है, लेकिन यह बारिश की सामान्य रेंज में ही है।

