Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज; तापमान में होगी गिरावट

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 08:28 AM (IST)

    Punjab Weather Update मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 8 सितंबर तक पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बदलाव देखन ...और पढ़ें

    Punjab Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज
    Punjab Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज

    HighLights

    1. पंजाब में मौसम में जल्द ही बदलाव होगा।
    2. राज्य में आन वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।
    3. न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।
    4. 8 सितंबर तक पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

    चंडीगढ़, ऑनलाइन डेस्क। Punjab Weather Update: पंजाब में अगस्त के महीने में मानसून (Monsoon) ने अलविदा कह दिया था। वहीं, इस साल भी पंजाब (Punjab) में मानसून सामान्य रहा हालांकि, कई जिलों में आई बाढ़ (Flood in Punjab) ने जनजीवन को प्रभावित किया।

    वर्तमान समय में पंजाबवासी गर्मी और उमस से परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग (Weather Department) ने आने वाले दिनों में मौसम की भविष्यवाणी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब में लोगों को गर्मी से रहात मिलने के आसार जताए गए हैं।

    2 डिग्री तक तापमान में होगी गिरावट

    राज्य में आने वाले दिनों में मौसम (Change in Weather) में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले एक सप्ताह में दिन के न्यूनतम तापमान ( Minimum Temperature) में 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी, जबकि दिन में अधिकतम तापमान (MaximumTemperature) में अधिक बदलाव नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में मौसम सुहावना रहेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

    15 सितंबर तक तापमान में होगा बदलाव

    मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। हिमाचल में बारिश (Rain in Himachal) होने से यहां के तापमान में गिरावट आएगी।

    खबरें और भी

    15 सितंबर तक रात के तापमान में बदलाव आएगा। इसके साथ ही एक सप्ताह में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 15 सितंबर के बाद दिन के तापमान में बदलाव होने के आसार जताए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: विधायकों के न पहुंचने से कृषि कमेटी की बैठक फिर रद, खामियाजा भुगत रहे किसान

    8 सितंबर तक साफ रहेगा मौसम

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 8 सितंबर तक पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 9 सितंबर के बाद मौसम बदल सकता है।

    यह भी पढ़ें- Punjab BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने निमिषा मेहता सहित चार नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित