विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजा वड़िंग अब राजनीती से दूर... परिवार के साथ बिताया खास समय, पत्नी के साथ देखा बेटे का पोलो मैच; शेयर की Photos

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:00 AM (IST)

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राजा वड़िंग ने परिवार के साथ समय बिताया। उन्होंने अपनी पत्नी ...और पढ़ें

परिवार के साथ खास समय बिताते राजा वड़िंग। फोटो जागरण

परिवार के साथ खास समय बिताते राजा वड़िंग। फोटो जागरण

HighLights

  1. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से राजा वड़िंग का इस्तीफा।

  2. इस्तीफे के बाद परिवार संग बिताया सुकून भरा समय।

  3. बेटे अमानइंदर का पोलो मैच देखा, बने यादगार पल।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग राजनीति की भागदौड़ से कुछ समय के लिए दूर नजर आए। दिल्ली में इस्तीफा सौंपने के बाद राजा वड़िंग अपनी पत्नी अमृता वड़िंग और बेटे अमानइंदर के साथ समय बिताने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बेटे का पोलो मैच देखा।

राजा वड़िंग ने परिवार के साथ बिताए इन खास पलों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि लंबे समय बाद उन्हें पत्नी और बेटे के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि अमानइंदर का पोलो मैच देखना उनके लिए इस दिन को और यादगार बना गया।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 10.38.44 PM

राजा वड़िंग ने कहा कि राजनीति की भागदौड़ के बीच अक्सर परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ पल राजनीति से दूर रहकर परिवार के साथ बिताना उनके लिए सबसे बड़ा सुकून रहा।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 10.38.42 PM

तस्वीर से मची सियासी हलचल

गौरतलब है कि राजा वड़िंग ने हाल ही में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उनके स्थान पर पूर्व मंत्री और ओलंपियन परगट सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 10.38.43 PM

इस्तीफे के बाद परिवार के साथ राजा वड़िंग की यह तस्वीरें राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनी हैं। वहीं, बेटे अमानइंदर का पोलो मैच देखने पहुंचना उनके निजी जिंदगी को समय देने का संकेत है।

यह भी पढ़ें- 'मैं भी उतना ही जिम्मेदार, जितना राजा वड़िंग'; परगट सिंह के अध्यक्ष बनते ही सुखजिंदर रंधावा के बदले सुर

यह भी पढ़ें- 'हमेशा पंजाब के बारे में सोचा, तन-मन से...'; राजा वड़िंग ने नम आंखों से बंगला साहिब में टेका माथा, अब किसे मिलेगी कमान?

यह भी पढ़ें- 'आपने कभी झुकना नहीं सिखाया...', गांधी जी को याद कर भावुक हुए राजा वड़िंग; राहुल गांधी का पोस्ट किया शेयर