'जो राम को लाए हैं' गाने वाले कन्हैया मित्तल की बेटी ने लहराया परचम, 12वीं में हासिल किए 98% अंक, शेयर किया Video
मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल की बेटी गौरी मित्तल ने 12वीं की परीक्षा में 98% अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। कन्हैया मित्तल ने सोशल मीडिया प ...और पढ़ें

परिवार के साथ खुशी मनाते कन्हैया मित्तल (सौ. वीडियो)
HighLights
तान्या मित्तल ने 12वीं में 98% अंक हासिल किए
कन्हैया मित्तल ने सोशल मीडिया पर खुशी साझा की
इसे खाटू श्याम बाबा का आशीर्वाद बताया गया
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। अध्यात्म और भक्ति की दुनिया में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल के घर आज खुशियों का ठिकाना नहीं है। उनकी बेटी गौरी मित्तल ने 12वीं की परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है।
सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
कन्हैया मित्तल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए इस उपलब्धि की जानकारी दी। वीडियो में वे अपनी बेटी की मेहनत और लगन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक पिता के लिए इससे बड़ा गर्व का क्षण और क्या होगा कि उसकी संतान अपनी मेहनत से शिखर पर पहुंचे। कन्हैया ने अन्य लोगों को भी अपनी बेटियों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
लोगों ने दी बधाई
कन्हैया मित्तल ने इसे "खाटू श्याम बाबा का आशीर्वाद" और तान्या की दिन-रात की मेहनत का फल बताया। वीडियो पोस्ट होते ही उनके प्रशंसकों और फॉलोअर्स की ओर से बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लोग गौरी को आगामी भविष्य को लेकर बधाई दे रहे हैं।