पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले SIR पर भड़के रंधावा; बोले- मतदाता का अधिकार छीना तो कांग्रेस करेगी विरोध
गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले शुरू किए गए मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव ...और पढ़ें

पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा।
HighLights
रंधावा ने चुनाव से पहले SIR अभियान पर आपत्ति जताई।
उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर संदेह और राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची की निगरानी का निर्देश दिया।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में शुरू किए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से महज कुछ महीने पहले इस प्रक्रिया को लागू करना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर संदेह खड़ा करता है।
पूर्व उप-मुख्यमंत्री रंधावा ने जारी बयान में कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनावों के लिए दस महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जब पंजाब और उत्तर प्रदेश में चुनाव लगभग एक ही समय पर होने हैं तो SIR पंजाब में अब क्यों लागू किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों का गिरोह पकड़ा, 132 लोग अरेस्ट; नकली तकनीकी सहायता बनकर करते थे ठगी
चुनाव के बाद SIR की मांग
उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग का उद्देश्य मतदाता सूचियों को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है तो यह प्रक्रिया चुनाव के बाद भी करवाई जा सकती थी। चुनावों से ठीक पहले इस कदम से लोगों में राजनीतिक मंशा को लेकर शंका पैदा होना स्वाभाविक है।
रंधावा ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्र सरकार के प्रभाव में चुनावी प्रक्रियाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए करना चाहती है।
यह भी पढ़ें- किसानों का चंडीगढ़ कूच, मोहाली बॉर्डर पर हिंसक झड़प; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजर रखने को कहा
उन्होंने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल में भी मतदाता सूचियों को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। पंजाब में किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से हटाने या उसे मतदान से वंचित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांव-गांव और शहर-शहर अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से निगरानी करेगी ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने सभी विपक्षी दलों से भी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।